फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh vidhanmandal session starts today.

यूपी विधानसभा में बजीं सीटियां, राज्यपाल पर फेंके गए कागज के गोले

Tue, 16 May 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 May 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh vidhanmandal session starts today.
यूपी व‌िधानसभा में हंगामा

17 वीं विधानसभा के गठन के बाद विधानमंडल का पहला सत्र सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ। सत्र शुरू होते ही सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। राज्यपाल के अभ‌िभाषण के बीच ही व‌िपक्ष ने पर्चे फेंके और हंगामा शुरू कर द‌िया।

विज्ञापन


व‌िपक्ष ने सदन में हंगामे के साथ सीट‌ियां बजाईं और वेल को घेरकर राज्यपाल पर कागज के गोले फेंके जाने लगे। राज्यपाल के बगल में खड़े मार्शल तख्ती से कागज के गोलों से ‌इस तरह बचाव करते नजर आए ज‌ैसे टेन‌िस का मैच चल रहा हो। कार्यवाही न चल सके इसके ल‌िए सपा के लोगों ने खूब शोर क‌िया सीट‌ियां छ‌िपाकर लाई गई थीं।
विज्ञापन


राज्यपाल अभ‌िभाषण में सूबे की नई नीत‌ियों की जानकारी देने की कोश‌िश कर रहे थे व‌िपक्ष ने उनकी आवाज दबाने की पूरी कोश‌िश की गई साथ ही गोले फेंकने के ल‌िए कागज भी छ‌िपाकर लाया गया था। सदन में पूर्व सीएम अख‌िलेश यादव और सीएम योगी आद‌ित्यनाथ भी मौजूद हैं। अख‌िलेश इन सब के दौरान मुस्कुराते नजर आए। पूरे सदन में कागज के गोले और तख्ती ल‌िए व‌िधायक टेन‌िस के गेम सा नजारा द‌िखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है। सदन में व‌िधायकों का ये व्यवहार ठीक नहीं। 

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा की कार्यसूची को अंतिम रूप दिया गया था। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की अध्यक्षता में रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई थी। इसमें 15 से 22 मई तक के कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। बता दें क‌ि आज जीएसटी व‌िधेयक पेश क‌िया जाना था। 15 से 22 मई के बीच सदन की छह बैठकें होंगी। शनिवार व रविवार को अवकाश रहेगा। 16 को जीएसटी पर चर्चा होगी।

http://www.amarujala.com/video/india-news/paper-ball-thrown-at-governor-ram-naik-by-sp-leaders-in-up-assembly-on-day-one-of-new-session
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed