{"_id":"5a1ede214f1c1b76678be7fc","slug":"uttar-pradesh-vidhan-mandal-session-to-be-start-on-14-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 14 दिसंबर से शुरू होगा राज्य विधान मण्डल सत्र, अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 14 दिसंबर से शुरू होगा राज्य विधान मण्डल सत्र, अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में सरकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (file foto)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने राज्य विधान मण्डल सत्र के 14 दिसंबर से शुरू करने पर अपनी सहमति दे दी है। गौरतलब है कि मंत्रि-परिषद ने विधान मण्डल सत्र आहूत करने के लिए राज्यपाल के पास संस्तुति भेजी थी, जिस पर राज्यपाल ने सहमति की मुहर लगा दी।
विज्ञापन
ध्यान देने योग्य है कि 'भारत का संविधान' के अनुच्छेद 174 के खण्ड (1) के प्राविधान के अनुसार, राज्यपाल को समय-समय पर राज्य विधान-मण्डल के सदनों या प्रत्येक सदन को ऐसे समय और स्थान पर, जो वह ठीक समझे, अधिवेशन के लिए आहूत करने की शक्ति प्रदान की गयी है।
विज्ञापन
आगामी विधान मण्डल सत्र में सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 का पहला अनुपूरक बजट और कई विधेयक पेश करने की तैयारी की है। प्रदेश सरकार का पहला विधान मण्डल सत्र मई में शुरू होकर जुलाई में खत्म हुआ था।
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक ने नौ अगस्त को पहले सत्र का सत्रावसान किया था और 10 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी की गई थी।