फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar pradesh unemployed are being forced to join ISIS

पिता की गुहार, बेटे को भारत बुला लो वरना बना देंगे आईएस आतंकी

Sat, 19 Dec 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बीकापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बीकापुर Updated Sat, 19 Dec 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh unemployed are being forced to join ISIS

दुबई गए एक युवक के आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने एसएसपी समेत कोतवाल को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मामले में दुबई भेजने वाले एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने एजेंट के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला है। शनिवार को दोनों पक्षों को बीकापुर पूराकलंदर थाने बुला पुलिस सच्चाई सामने लाने की बात कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नंदरौली निवासी मो. अरशद ने पूराकलंदर के भदोखर निवासी कथित एजेंट आवेश उर्फ  मलहू पर लगाया है कि उसके पुत्र मो. साबिक को खेत गिरवी रखकर 70 हजार रुपये दिया था। एजेंट ने बेटे को 17 नवंबर 15 को दुबई भेजा था लेकिन दुबई में आज तक उसे नौकरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उसे वहां पर कुछ लोगों द्वारा ईरान भेजने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जहां आतंकी संगठन आईएसआईएस में उसे शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

इसकी सूचना उसे बेटे के माध्यम से मिली है। पिता का कहना है कि मेरे पुत्र को ईरान भेजा जा चुका है, जबकि वह अपने वतन लौटना चाहता है। मामले में अब एजेंट आवेश कुछ भी नहीं बता रहा है।

टूरिस्ट वीजा देकर फंसाया

Uttar pradesh unemployed are being forced to join ISIS

पीड़ित अरशद ने मामले में बीकापुर कोतवाली को लिखित शिकायत देने के बाद एसएसपी मोहित गुप्ता से मिलकर भी फरियाद की है। एसएसपी के निर्देश पर मामला पूराकलंदर का होने के कारण शिकायत वहां भेज दी गई है।

पूराकलंदर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि युवक को टूरिस्ट वीजा देकर फंसाया गया है। चर्चा है कि इस समय विदेश भेजने के नाम पर कुछ एजेंटों द्वारा आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन में बेरोजगार युवकों को टूरिस्ट वीजा पर भेजकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।

पीड़ित अरशद ने भी इसी तरह की बात कहते हुए बताया है कि एसएसपी से मिलकर अपने पुत्र को सकुशल वापस मंगवाने की फरियाद की है। पूराकलंदर एसओ सुभाषचंद सरोज ने बताया कि एसएसपी स्तर से भी मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आरोपी एजेंट को बुलाने पुलिस भेजी गई थी, वह नहीं मिला है। घर वालों को हिदायत दे दी गई है कि शनिवार को थाने भेज दें। शनिवार को दोनों पक्षों को बैठाकर मामले की पड़ताल की जाएगी। साथ ही विदेश गए युवक से भी बातचीत करने की कोशिश होगी। यदि आरोप सही पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed