फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar pradesh Two brothers shot dead by two men in Lucknow

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों को दौड़ाकर पीटा, फिर गोली मारी

Thu, 04 Oct 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Oct 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh Two brothers shot dead by two men in Lucknow
अरमान व इमरान। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार रात सगे भाई इमरान (20) व अरमान (18) को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों और लकड़ियों से पीटा। बाद में गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन


करीब छह बदमाश मुसाहिबगंज की भीड़ भरी बस्ती में दोनों को पीटते रहे लेकिन कोई बचाव में नहीं आया। जहां वारदात हुई वहां से थाना महज 500 मीटर दूर है। वारदात के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए आठ थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मोहल्ला मल्लाही टोला निवासी इमरान कैब चालक था। पिता प्रॉपर्टी डीलर दिलदार मोहल्ला मिश्री की बगिया में छोटे बेटे रेहान के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान भाई अरमान व दोस्त निशांत के साथ रेहान के घर बीमार पिता को दवा देने गए थे। वहां से लौटते समय ठाकुरगंज चौराहा से चाय लेकर बंधा रोड की तरफ जा रहे थे।

कार व बाइक से किया ओवरटेक, जान बचाकर भागे तो बोल दिया हमला

जलसंस्थान के पास पीछे से एक बाइक व कार से आए बदमाशों ने कैब को ओवरटेक करके रोका। गाड़ी चला रहे अरमान के बगल वाली सीट पर बैठे इमरान से नोकझोंक की। कैब की पिछली सीट पर बैठा निशांत माजरा समझता, इससे पहले दोनों भाई गाड़ी से उतर कर भागे। 

बदमाशों ने उन पर डंडे से हमले करने के साथ ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। कार से करीब 20 मीटर दूर दोनों भाई खून से लथपथ होकर गिर गए। जान बचाकर भागे निशांत ने उनके परिवारीजनों को जानकारी दी। 

बढ़ा आक्रोश, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 ठाकुरगंज थाने की टीम ने खून से लथपथ पड़े दोनों युवकों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड से इलाके में रोष फैलते देख चौक, वजीरगंज, सआदतगंज थाने से फोर्स बुला ली गई। देर रात छह और थानों से फोर्स वहां बुला ली गई।

चल रही थी तनातनी

प्रत्यक्षदर्शी व एक अन्य युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि चीना उर्फ उमेश व शिवम सिंह से दोनों भाइयों की तनातनी चल रही थी। कुछ दिनों पहले चीना व शिवम का नदीम नामक शख्स से भी झगड़ा हुआ था।

प्रभारी निरीक्षक ने प्रथमदृष्ट्या संदेह के घेरे में आए बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। एक टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed