{"_id":"68eea1addf014e45df004139","slug":"uttar-pradesh-tops-the-country-by-opening-2-crore-ippb-accounts-lucknow-news-c-13-lko1070-1427541-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईपीपीबी के दो करोड़ खाते खोलकर उत्तर प्रदेश देश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईपीपीबी के दो करोड़ खाते खोलकर उत्तर प्रदेश देश में अव्वल
विज्ञापन
केक काटते डाककर्मी।
लखनऊ। भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने उत्तर प्रदेश में दो करोड़ खाते खोलकर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र 1.81 करोड़ खाते खोलकर दूसरे और बिहार 1.55 करोड़ खाते खोलकर तीसरे स्थान पर है।
इस सफलता पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने हजरतगंज जीपीओ स्थित बैंक कार्यालय पहुंचकर समारोह में केक काटा। सहायक महाप्रबंधक अपूर्व गुप्ता को बधाई दी। कार्यक्रम में डीपीएस हेडक्वार्टर आनंद कुमार सिंह और मुख्य प्रबंधक लखनऊ रीजन शैलेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि डाक विभाग ने वर्ष 2018 में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत की थी। महज सात साल में मिली यह सफलता ग्रामीण डाक सेवाओं के विस्तार और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। बैंक अब नागरिकों को घर-घर बैंकिंग सुविधाएं दे रहा है। इसके साथ जीवन प्रमाण पत्र बनवाने, छोटे बच्चों के आधार और मोबाइल नंबर संशोधन आदि कई अन्य सेवाएं भी उपलब्ध करा रहा है।