फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh secretariat to go paperless

मोदी प्लान: अखिलेश का दफ्तर भी ‘पेपरलेस’

Thu, 03 Jul 2014 12:38 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh secretariat to go paperless

प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्रालय की सफाई करवा दी। भले ही मोदी इसे पेपरलेस वर्किंग का नाम न दें, लेकिन काम डिजिटल गवर्नेंस का ही है।

विज्ञापन


अब यूपी शासन ने भी ‘ग्रीन गवर्नेंस’ की पहल करते हुए सचिवालय के समस्त सरकारी भवनों को ‘पेपरलेस’ करने का फैसला किया है।

सबसे पहले यह योजना आईटी डिपार्टमेंट में लागू होगी। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे सचिवालय में लागू किया जाएगा।

बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस योजना का शुभारंभ डिजिटल सिग्नेचर प्राप्त करने के लिये खुद आवेदन कर किया।

‘ई-आफिस’ पर होगा सारा काम

Uttar Pradesh secretariat to go paperless

मुख्यमंत्री ने शासकीय विभागों की कार्यक्षमता बढ़ाने व कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सचिवालय के समस्त भवनों को ‘पेपरलेस’ करने की पहल की है।

इसके लिए एक टीम का गठन करते हुए आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग को नोडल विभाग तथा यूपीडेस्को को नोडल एजेंसी नामित कर दिया है।

इस अभिवन प्रयोग में ‘ई-आफिस’ सॉफ्टवेयर का प्रयोग होगा। आईटी विभाग के विशेष सचिव जीएस नवीन कुमार ने बताया कि पूरे सचिवालय में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए दो महीने की समय सीमा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे फायदे

Uttar Pradesh secretariat to go paperless

  • योजना के क्रियान्वयन से विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित फाइलों व पत्रावलियों का मूवमेंट व निस्तारण इलेक्ट्रानिक माध्यम से तेजी से हो सकेगा।
  • इससे फाइलों को आसानी से तत्काल ट्रैक किया जा सकेगा जिससे विभागों की कार्यक्षमता में इजाफा होगा।
  • विभागीय कर्मचारियों को अनावश्यक प्रिंटआउट, फोटोकॉपी निकालने, फाइलों व पत्रावलियों का बोझ उठाकर विभिन्न विभागों तक लाने, ले-जाने से छुट्टी मिल जाएगी। इसके प्रिंटिंग, स्टेश्नरी आदि पर होने वाले खर्च कम होंगे।
  • पेपरलेस ऑफिस होने से फाइलों, पत्रावलियों के फट जाने या गुम हो जाने की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी।
  • पत्रावलियों को अत्यंत सुरक्षित तरीके से स्टेट डेटा सेन्टर में स्टोर किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed