फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh ranked third on solving public problems

जनता की समस्याएं हल करने में यूपी गुजरात से ऊपर, 1.69 समस्याओं का हुआ समाधान

Thu, 18 Jan 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh ranked third on solving public problems
उत्तर प्रदेश

जनता की शिकायतों और समस्याओं का निपटारा करने में उत्तर प्रदेश देश के प्रथम 5 प्रदेशों की सूची में शामिल हो गया है। गुजरात को पीछे छोड़कर यूपी तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में गत वर्ष लोगों ने 2.46 लाख शिकायतें दर्ज कराई थीं। इनमें से 1.69 लाख शिकायतों का समाधान किया गया। जनशिकायतों के निस्तारण में 83.91 फीसदी के साथ छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है, 71.26 प्रतिशत के साथ तमिलनाडु दूसरे और 68.89 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


67.02 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर गुजरात चौथे और 64.91 फीसदी शिकायतों को दूर कर नागालैंड पांचवें स्थान पर है।

हिमाचल प्रदेश में मात्र .24 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में .38 प्रतिशत, सिक्किम में .39 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में .47 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में मात्र .66 फीसदी शिकायतों का ही समाधान हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, दिल्ली, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली, दमन दीव और लक्षदीप में 70 फीसदी से अधिक जन शिकायतों का निस्तारण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed