फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh police will be able to prevent cyber crime.

साइबर क्राइम से निपटने के लिए पुलिस को सक्षम बनाने की तैयारी शुरू, हर जिले में होगा मास्टर ट्रेनर

Wed, 27 Feb 2019 01:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Feb 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh police will be able to prevent cyber crime.

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए यूपी पुलिस को सक्षम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय की मदद से पुलिस के विवेचकों को साइबर अपराध से निपटने के गुर सिखाए जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों यूपी कॉप एप लॉन्च होने के बाद साइबर अपराध से जुड़े कई मामले सामने आए। इसे लेकर अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से संबंधित विभाग में संपर्क किया है। इसके बाद गृह मंत्रालय यूपी पुलिस के विवेचकों को आधुनिक तकनीक, कानून, विधिक बारीकियां, बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर की बारीकियां बताने को राजी हो गया।
विज्ञापन


एडीजी तकनीकी सेवाएं आशुतोष पांडेय ने बताया कि अब हर जिले में इस तरह की ट्रेनिंग हासिल कर चुके एक पुलिस निरीक्षक को बतौर मास्टर ट्रेनर विवेचक तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना पर अमल को लेकर तैयारियां शुरू

ये मास्टर ट्रेनर जिले के कुछ अन्य पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देंगे जिससे हर जिले में एंटी साइबर क्राइम एक्सपर्ट की टीम तैयार हो जाएगी। इसके लिए जिलों में तैनात कंप्यूटर व साइबर संबंधी जानकारी रखने वाले पुलिस कर्मियों का चयन किया जाएगा।

एडीजी ने कहा कि चूंकि तकनीकी में लगातार विकास व बदलाव होता रहता है इसलिए मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग समय-समय पर अपडेट की जाती रहेगी। योजना पर अमल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed