Vikas Dubey News: विकास दुबे से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस: एडीजी नहीं दे सके संतोषजनक उत्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर यूपी पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। इस दौरान एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि दो और तीन तारीख की मध्यरात्रि में पुलिस कानपुर जिले के बिकरू गांव में दबिश देने गई थी। यहां पर विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। हमले में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आरोपी विकास दुबे अपने साथियों के साथ उसी दिन से फरार है। जिसकी तलाश में यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी दबिश दी जा रही है।
इसके बाद एडीजी ने पुलिस कार्रवाई से संबंधित बातों की जानकारी दी लेकिन कुछ ऐसा नहीं कहा जिससे ये साफ हो सके कि अभी की वास्तविक स्थिति क्या है। उनका कहना था कि विकास के साथियों का गिरफ्तार किया जा रहा है जो अपराधी पुलिस पर हमला कर रहे हैं उनका एनकाउंटर भी किया जा रहा है। आज बुधवार की सुबह इस मामले में नामी और वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया है। जिसकी पहचान अमर दुबे के रूप में हुई है। अमर दुबे विकास का करीबी था। अमर के पास से एक 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है।
इसके अलावा बीती रात अन्य अपराधी श्यामू बाजपेयी, संजीव दुबे और जहान यादव को कानपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। श्यामू पर 50 हजार का इनाम है। इसके अलावा फरीदाबाद और हरियाणा के थाना खेरीपुर में मुठभेड के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फरीदाबाद के खिरीपुर में कार्तिकेय उर्फ प्रभात, अंकुर और श्रवण को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नोएडा और बुलंदशहर में मुठभेड़ हुई है। बीती रात गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर में भी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
एडीजी प्रशांत कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातें-
- विकास के घर से पुलिस ने कुछ हथियार बरामद
- लूटी गई 2 पिस्टल 9 एमएम बरामद की गई
- कानपुर की घटना में जो लोग शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन
- शहदी पुलिसकर्मियों की मौत को बेकार न जाने देने का दावा
- अपराधियों ने जिस इस प्रकार की हिम्मत की है उनको पछतावा होगा
- हम क्राइम की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले काफी कमी
- दहेज हत्या, दुष्कर्म के मामलों में कमी की बात कही
- इस वर्ष अपराध में कमी आई एक जनवरी से अब तक का आंकड़ा बताया