{"_id":"3c7a046a3928ca3475c40d3287cafd85","slug":"uttar-pradesh-police-constable-found-drunk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वर्दी पहने हूं झूठ नहीं बोलूंगा, बस दो पैग लगाए हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वर्दी पहने हूं झूठ नहीं बोलूंगा, बस दो पैग लगाए हैं’
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Jan 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोड़ी सी जो पी ली है चोरी तो नहीं की है...। नमक हलाल फिल्म का यह गाना कोतवाली में सोमवार को नशे की हालत में पुलिस विभाग की ‘शोभा’ बढ़ा रहे कांस्टेबल पर सटीक बैठता है।
विज्ञापन
लोगों ने उसे छेड़ा तो बड़ी बेबाकी से बोला ‘वर्दी पहने हूं झूठ नहीं बोलूंगा, पूरी बोतल नहीं, बस दो पैग लगाए हैं। हर नशेबाज की तरह उसने भी नशे में होने के अपने तर्क रखे, ‘सच कह रहा हूं पहली बार पी है’, ‘ड्यूटी से पहले उतर जाएगी’ और ‘पी ली तो पी ली, अब जो करना है करो..।’
विज्ञापन
नशे की हालत में कांस्टेबल ने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह अभी-अभी डॉयल 100 वाली इंडिका गाड़ी कंट्रोल रूम में हैंडओवर करके आ रहा है। रात आठ बजे उसे वापस ड्यूटी पर जाना है। उसके बैज पर रुकुम सिंह लिखा है।
विज्ञापन
शराब थी तो सर चढ़कर बोल भी रही थी। पूछने पर फौरन बताया कि घर मैनपुरी में है। इस वक्त वह पुलिस लाइन में तैनात हैं। गाड़ी हैंडओवर करने के बाद किसी के साथ सरसैया घाट निकल गया था। वहीं दोस्तों के साथ दो-दो पैग लगा लिए। पिलाने वाले ने उसे ऑटो में बैठा दिया।