{"_id":"5ae20ff54f1c1ba0098b6986","slug":"uttar-pradesh-minister-srikant-sharma-on-kushinagar-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, सपा-बसपा इस पर कर रहे राजनीति: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, सपा-बसपा इस पर कर रहे राजनीति: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कुशीनगर में हुई दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इस मामले में पूरी तरह संवेदनशील है। सरकार सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है और इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। लेकिन इस घटना पर सपा और बसपा का राजनीति करना और भी ज्यादा दुखद है।
विज्ञापन
शर्मा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं कुशीनगर पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात की और तत्काल जांच के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, घटना पर सपा व बसपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त हैं जबकि उन्हें इस दुख की घड़ी में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए था। पर, जब मुख्यमंत्री दुर्घटनास्थल का जायजा ले रहे थे और पीड़ितों से बात कर रहे थे तो सपा और बसपा के लोगों ने हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा, इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। घटना के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए रेल मंत्रालय और प्रदेश सरकार जागरूकता अभियान चलाएगी।