{"_id":"69416c0a50ecf2bb7706b60a","slug":"uttar-pradesh-major-decision-regarding-magh-mela-only-drug-free-policemen-will-be-deployed-age-limit-also-s-2025-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: माघ मेले को लेकर बड़ा फैसला, नशे से दूर रहने वाले पुलिसकर्मी ही होंगे तैनात; तय हुई उम्र की सीमा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: माघ मेले को लेकर बड़ा फैसला, नशे से दूर रहने वाले पुलिसकर्मी ही होंगे तैनात; तय हुई उम्र की सीमा भी
Tue, 16 Dec 2025 07:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:56 PM IST
सार
Policemen in UP: प्रयागराज में होने वाले माघ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर पुलिस विभाग ने ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को लेकर नियम जारी किए हैं।
विज्ञापन
माघ मेला 2026
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
माघ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने को लेकर मंथन शुरू हो गया। मेले में सही फिटनेस और नशे से दूर रहने वाले पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। महाकुंभ की तर्ज पर माघ मेला की शुचिता व पवित्रता के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
प्रयागराज में तीन जनवरी से माघ मेले का आगाज होगा। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसके लिए तैयारी शुरू हो गई। सभी पीएसी वाहिनी के सेनानायकों व जिला पुलिस से माघ मेले की ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों की सूची मांगी गई है। जो पुलिसकर्मी पूरी तरह फिट हैं, मेले के दौरान जिन पुलिसकर्मियों के परिवार में कोई शादी समारोह नहीं है और जो नशे से दूर रहते हैं, ऐसे पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता देने को कहा गया है। जो नशेबाज पुलिसकर्मी होंगे उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों की भी तैनाती नहीं होगी।

Trending Videos
चालकों को कराएं मेडिकल
प्रयागराज माघ मेला 2026 की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला।
ड्यूटी के दौरान प्रत्येक पुलिस, पीएसी व अन्य सुरक्षा बल की टीम के पास मेडिकल किट होना अनिवार्य रहेगा। वाहनों की फिटनेस चेक करवाने को कहा गया है। साथ ही वाहन चालकों का मेडिकल करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल में पास चालक ही ड्यूटी पर रहेंगे। मेला स्थल पर दंगा निरोधक उपकरण होंगे। वह सभी इंतजाम किए जाएंगे जिनसे मेले की शांति व्यवस्था बनी रहे। क्यूआरटी की भी तैनाती होगी। जो आपात की स्थिति में रेसपांस करेंगी।