{"_id":"62134b1040e2d20109304168","slug":"uttar-pradesh-is-on-top-in-swamitva-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामित्व योजना में यूपी अव्वल: देश में 36.56 लाख घरौनी वितरित, इनमें 23.47 लाख सिर्फ यूपी ने बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामित्व योजना में यूपी अव्वल: देश में 36.56 लाख घरौनी वितरित, इनमें 23.47 लाख सिर्फ यूपी ने बांटे
Mon, 21 Feb 2022 01:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में गृह मालिकों को उनकी संपत्ति के अधिकार का रिकॉर्ड देने के लिए शुरू की गई स्वामित्व योजना में यूपी अव्वल है। नवीनतम रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में जो 36.56 लाख घरौनी प्रमाणपत्र वितरित किए गए हैं, उनमें अकेले यूपी के 23.47 लाख शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वामित्व योजना में ड्रोन के जरिए आबादी व उस पर बने भवनों आदि का छायांकन कर तय प्रक्रिया के अनुसार रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2020-21 से शुरू इस योजना की दो फरवरी, 2022 तक के आंकड़ों में यूपी की उल्लेखनीय उपलब्धि सामने आई है। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि दो फरवरी तक देश में 1.03 लाख गांवों में ड्रोन की उड़ान पूरी हो चुकी थी। इनमें अकेले 52,250 गांव यूपी के हैं। इसी तरह 28,072 गांवों में संपत्ति कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इन गांवों में सर्वाधिक 15,940 गांव यूपी के हैं। इसके अलावा देश में 36.56 लाख संपत्ति कार्ड का वितरण हो चुका है। इनमें 23.47 लाख कार्ड यूपी के लोगों में वितरित हुए हैं। अन्य राज्य 4 लाख घरौनी कार्ड वितरित का आंकड़ा तक नहीं छू पाए हैं। विधानसभा चुनाव की वजह से इस काम पर असर पड़ा है। चुनाव बाद यह कार्यवाही फिर रफ्तार पकड़ लेगी।
विज्ञापन
प्रमुख राज्यों में घरौनी कार्ड वितरण की स्थिति
राज्य वितरित संपत्ति कार्ड
यूपी 23,47,243
मध्य प्रदेश 3,85,463
आंध प्रदेश 3,80,946
महाराष्ट्र 2,35,868
कर्नाटक 1,90,048
उत्तराखंड 1,16,000
राजस्थान 582
लद्दाख 23