फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh is doing 10 times more tests than standard of WHO in Uttar Pradesh.

यूपी: WHO के मानक से हर रोज दस गुना ज्यादा टेस्ट, 24 घंटे में मिले सिर्फ 642 मामले

Thu, 10 Jun 2021 08:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jun 2021 08:18 PM IST
सार

यूपी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक से 10 गुना ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 642 मामले ही सामने आए हैं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh is doing 10 times more tests than standard of WHO in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानक से 10 गुना ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुसार यूपी में प्रतिदिन 32 हजार टेस्ट का लक्ष्य था लेकिन हर रोज औसतन 3 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। प्रदेश में प्रति पाजिटव केस पर 31 कांटेक्ट सैंपल टेस्ट किए गए, जबकि महाराष्ट्र में 6, कर्नाटक में 11, केरल में 8, दिल्ली में 14, तमिलनाडु में 12 और आंध्र प्रदेश में 11 कांटेक्ट सैंपल टेस्ट किए गए। उत्तर प्रदेश पांच करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला एकमात्र राज्य है। बता दें कि यूपी सरकार कोरोना को नियंत्रित करने के लिए 'थ्री टी' टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीट की नीति पर काम कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


यूपी में बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुल 3.05 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। जिसमें 642 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह कोरोना संक्रमण का पॉजिटिविटी रेट 0.2 प्रतिशत पाया गया। कुल 1231 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और 82 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। अब प्रदेश में कुल 12243 एक्टिव मरीज बचे हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि अब तक प्रदेश में 1701072 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1667232 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने दर 98 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को प्रदेश में 3.10  लाख से अधिक एक्टिव मरीज थे। अब एक्टिव मरीजों की संख्या में 96 प्रतिशत की कमी आई है। बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 38 मरीज वाराणसी में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लखनऊ में 37, गोरखपुर में 30, गौतमबुद्ध नगर में 24, आगरा में 24, आजमगढ़ में 24, मेरठ में 23, गाजियाबाद में 23, रायबरेली में 20, मैनपुरी में 19, बुलंदशहर में 18, प्रयागराज, जौनपुर, सोनभद्र में 17-17, जालौन में 15, सहारनपुर में 13, कानपुर नगर में 12, अयोध्या में 12, गोंडा, देवरिया, मुजफ्फरनगर में 11-11, गाजीपुर, हरदोई में 10-10 मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 15 मरीजों की मौत कानपुर नगर में हुई है। इसके अलावा लखनऊ में 08, बरेली में 05, आगरा, सहारनपुर, देवरिया, झांसी, गोंडा में 04-04, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, मेरठ में 03-03 मरीजों की मौत हुई है। 48 जिलों में सिंगल डिजिट में मरीज मिले हैं। महोबा, चित्रकूट, कासगंज में एक भी मरीज नहीं मिला है। गोरखपुर में 516, लखनऊ में 505, गाजियाबद में 437, मेरठ में 431, बरेली में 425, आजमगढ़ में 403 एक्टिव मरीज बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed