फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh investors summit sessions.

यूपी इन्वेस्टर्स समिट का हर सत्र होगा खास: राष्ट्रपति-पीएम से लेकर केंद्रीय मंत्री तक रहेंगे मौजूद

Sun, 28 Jan 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh investors summit sessions.

यूपी इन्वेस्टर्स समिट का अनंतिम एजेंडा तैयार है। इसमें करीब दो दर्जन सत्र होंगे। हर सत्र में संबंधित विषय से जुड़े एक केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी रहेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, वस्त्र एवं सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी आदि विभिन्न सत्रों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समापन सत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति तो चार चांद लगाएगी ही, सरकार ने हर सत्र को खास बनाने की योजना बनाई है। समिट में भाग लेने वाले पार्टनर कंट्री के  लिए अलग-अलग सत्र होंगे। अब तक चार देशों जापान, नीदरलैंड, स्लोवाकिया और फिनलैंड ने पार्टनर कंट्री के तौर पर शामिल होने की सहमति दी है। सभी के लिए एक-एक सत्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा कई देशों के राजदूत व कारोबारी प्रतिनिधि भी आएंगे। बड़ी संख्या में देश के उद्योगपति, निवेशक व कारोबारी शामिल होंगे। समिट में बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) और बिजनेस टू गवर्नमेंट (बी2जी) के कई सत्र होने हैं। इसमें उद्यमियों को एक दूसरे से और सरकार के साथ बातचीत का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश में निवेश के अवसर से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण करीब एक दर्जन फोकस सेक्टर तय किए हैं। इन सभी के लिए एक-एक सत्र रखा गया है। इसमें संबंधित सेक्टर के केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के विभागीय मंत्री उपस्थित रहेंगे। सरकार की ओर से उस सेक्टर की नीतियों और संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निवेशकों व उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी होगा।

ये हैं चर्चा के मुख्य विषय और मेहमान

uttar pradesh investors summit sessions.
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

-यूपी में औद्योगिक विकास की प्रगति : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना
-मैन्युफैक्चरिंग की रीढ़ (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के क्लस्टर ऑफ एक्सीलेंस का विकास) : केंद्रीय एमएसएमई राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह व प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी

-प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर का उदय : केंद्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा और प्रदेश के राज्यमंत्री आईटी मोहसिन रजा
-यूपी में एग्री फूड प्रोसेसिंग और डेयरी सेक्टर (20 करोड़ उपभोक्ताओं का बाजार) : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरि सिमरत कौर बादल और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

-अक्षय ऊर्जा की असीमित संभावनाएं : केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह व प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री ब्रजेश पाठक
-हैंडलूम व टेक्सटाइल : केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी व प्रदेश के  वस्त्रोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी

-फार्मास्युटिकल और बॉयोटेक्नालोजी : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व प्रदेश के विज्ञान प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मोहसिन रजा
-पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत : केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अल्फोंस कन्नथनम व प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी

इन सत्रों के ये होंगे मेहमान

uttar pradesh investors summit sessions.
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्टस और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद

-यूपी में आईटी व आईटीईएस : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्टस और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद व प्रदेश के आईटी मंत्री मोहसिन रजा

- सभी के लिए बैंक : वित्त मंत्री अरुण जेटली व यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल
-लेदर : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सीआर चौधरी व प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी

-कौशल विकास : केंद्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा मंत्री चेतन चौहान
-बिजनेस टू-गवर्नमेंट : केंद्रीय पर्यावरण एव वन राज्यमंत्री महेश शर्मा और प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान

-ईज ऑफ डुइंग बिजनेस : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु व प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना
-स्टार्ट-अप में सबसे बड़ी संभावना : केंद्रीय युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. राज्यवर्धन सिंह राठौर व प्रदेश के आईटी मंत्री मोहसिन रजा
-नागरिक उड्डयन के उभरते अवसर: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू व प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री मोहसिन रजा

-एनआरआई सत्र : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व प्रदेश की एनआरआई राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह
-मीडिया और मनोरंजन में भारत की डिजिटल विकास गाथा : केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी व प्रदेश के सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed