फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh human rights commission ask for the report from SSP meerut

पुलिस ने ही किया छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल, राज्य मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी से तलब की रिपोर्ट

Thu, 27 Sep 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Sep 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh human rights commission ask for the report from SSP meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राज्य मानवाधिकार आयोग ने मुस्लिम युवक से प्रेम संबंध रखने पर मेरठ पुलिस द्वारा मेडिकल छात्रा की पिटाई के मामले में नाराजगी जताई है। इस मामले में एसएसपी मेरठ से रिपोर्ट तलब की। साथ ही पीड़ित छात्रा को जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने का भी आदेश दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को हुई इस घटना पर आयोग के चेयरमैन जस्टिस रफत आलम ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया। जस्टिस आलम ने कहा कि पुलिस ने छात्रा को बुरी तरह पीटा। कट्टरवाद के चलते यह घटना हुई। 
विज्ञापन


पुलिस की मनमानी और जबर्दस्ती वाला रवैया के तथ्य परेशान करने वाले हैं। यह मानवाधिकार का गंभीर हनन है। एसएसपी मेरठ खुद इस मामले की जांच करके दो सप्ताह में रिपोर्ट दें। चार सप्ताह के बाद आयोग इस मामले की सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि इस मामले में एक महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने खुद ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

@ANINewsUP

Departmental inquiry is underway. Their act in the video is also being investigated. Further action will be taken following findings of investigation: SP Meerut on 3 cops suspended after video of them abusing&slapping a woman for being friends with a Muslim man, went viral(26.09)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed