{"_id":"610f74498ebc3e72a01244a8","slug":"uttar-pradesh-govt-will-honour-olympic-medal-winners","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक 2020: योगी बोले- मोदी जी के 'खेलो इंडिया' के कारण मुमकिन हुई भारत की सफलता, राज्य सरकार विजेताओं का करेगी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक 2020: योगी बोले- मोदी जी के 'खेलो इंडिया' के कारण मुमकिन हुई भारत की सफलता, राज्य सरकार विजेताओं का करेगी सम्मान
Sun, 08 Aug 2021 11:36 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:36 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक हासिल करने वाले भारतीय दल का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए ‘खेलो इंडिया’अभियान के कारण संभव हो सका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में सभी पदक विजेताओं का सम्मान करने का फैसला किया है। इस कड़ी में देश की पुरुष एवं महिला हॉकी टीम को विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा। मौके पर टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा बनने वाले यूपी के दस खिलाड़ियों का भी राज्य सरकार की ओर से अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया को बधाई देते हुए बताया कि ओलंपिक इतिहास में एथलेटिक्स में देश को पहला पदक दिलाने वाले नीरज की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। साथ ही बजरंग पूनिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को पदक दिलाया।
विज्ञापन
ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक हासिल करने वाले भारतीय दल का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए ‘खेलो इंडिया’अभियान के कारण संभव हो सका है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी के प्रदर्शन को शानदार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 41 सालों बाद भारतीय पुरुष टीम का ओलंपिक पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है, जबकि महिला टीम ने भी ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
राज्य सरकार ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित करेगी, जिसमें पुरुष एवं महिला हॉकी टीम को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही ओलंपिक में यूपी के लिए खेलने वाले दस खिलाड़ियों को भी सम्मानित करने की योजना है।