{"_id":"5b44fd9c4f1c1bb9248b5c1f","slug":"uttar-pradesh-government-to-take-decision-on-blue-line-dpr","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो की ब्लू लाइन डीपीआर पर आज सरकार करेगी फैसला, मेट्रो बोर्ड से मिल चुकी है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो की ब्लू लाइन डीपीआर पर आज सरकार करेगी फैसला, मेट्रो बोर्ड से मिल चुकी है मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो की ब्लू लाइन को मेट्रो बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को डीपीआर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। जिस पर मंजूरी मिलने के बाद लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन चारबाग से बसंतकुंज के रूट पर अंतिम सर्वे का काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि दो महीने पहले ही दिल्ली मेट्रो ने लखनऊ मेट्रो के ब्लू लाइन रूट का डीपीआर फाइनल कर एलएमआरसी को भेज दिया था। इसे मंजूरी के लिए एलएमआरसी ने चेन्नई में हुई मेट्रो बोर्ड की बैठक में रखा था जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
बोर्ड की बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को ब्लू लाइन के लिए दिल्ली में मिनट्स जारी कर दिया गया। वहीं, मंगलवार शाम को ब्लू लाइन का कार्यवृत्त भी रिलीज कर दिया गया। जिसके बाद बुधवार को एलएमआरसी ब्लू लाइन का डीपीआर प्रदेश सरकार को भेजेगा। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
अगर योगी सरकार ने इसे मंजूरी दे दी तो ब्लू लाइन के लिए सर्वे का काम शुरू होगा। जिसमें रूट के बीच मेट्रो स्टेशन की जगह, निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन तय की जाएगी और एलाइनमेंट का काम शुरू कर दिया जाएगा।