{"_id":"5ab69cb34f1c1b5a598b5ed7","slug":"uttar-pradesh-government-minister-speaks-on-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री बोले, भ्रष्टाचार लोगों के डीएनए में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मंत्री बोले, भ्रष्टाचार लोगों के डीएनए में शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जय प्रताप सिंह (इनसेट में)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार लोगों के डीएनए में शामिल है। यह तभी दूर होगा जब लोग अपने आप में बदलाव लाएंगे। वे शनिवार को सुल्तानपुर में पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित लोक कल्याणकारी मेले के उद्घाटन के बाद कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
जिले के उप कृषि निदेशक के खिलाफ जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार दूर करने में सरकार केवल सहयोग कर सकती है। सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने विकास कार्यों में नई मिसाल कायम की है। मेडिकल कॉलेज के लिए सदर तहसील के दिखौली गांव में भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गेहूं का दाम बढ़ाया है। केंद्र सरकार फसलों की लागत के हिसाब से किसानों के लिए योजना तैयार कर रही है इससे किसानों को लागत से अधिक मूल्य मिलेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी संगीता सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा समेत पार्टी के जिलाध्यक्ष व विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित तीन दिवसीय लोक कल्याण मेले के उद्घाटन के बाद कई विभागों की प्रदर्शनी का जायजा लिया। मंत्री ने मेले में पीएम आवास के पांच लाभार्थियों को चाबी एवं विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र दिए। कहा कि सिर्फ एक वर्ष में प्रदेश की योगी सरकार ने कई योजनाएं संचालित करके नई मिसाल कायम की है। सूबे में कानून व्यवस्था का राज है। इसी वजह से इन्वेस्टर समिट के कार्यक्रम में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए उद्योगपति तैयार हुए हैं।