{"_id":"5f3f9867f68b566d3e7185b9","slug":"uttar-pradesh-gets-all-three-awards-of-cities-situated-near-river-ganga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: गंगा किनारे बसे शहरों के तीनों पुरस्कार यूपी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: गंगा किनारे बसे शहरों के तीनों पुरस्कार यूपी को
Fri, 21 Aug 2020 03:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ सर्वे 2020 में गंगा किनारे बसे स्वच्छ शहरों की श्रेणी के तीनों पुरस्कार भी प्रदेश की झोली में आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी में पुरस्कार मिला है। 50 हजार से एक लाख की आबादी में कन्नौज को 50 हजार से कम आबादी वाले शहर में चुनार को यह पुरस्कार मिला है। वहीं, जिन नगर निकायों को यूपी में पुरस्कृत किया गया है, उनमें कैंटोनमेंट बोर्ड मथुरा भी है। मथुरा कैंट बोर्ड को इनोवेशन व बेस्ट प्रैक्टिस वाली छावनी परिषद का अवॉर्ड मिला है।
फिरोजाबाद सबसे तेजी से बढ़ता नगर निगम: फिरोजाबाद सबसे तेजी से आगे बढ़ते नगर निगम के रूप में चुना गया है। फिरोजाबाद को यह पुरस्कार तीन से दस लाख की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में मिला है।
यूपी के ये नगर निकाय हुए सम्मानित: लखनऊ, फिरोजाबाद, कन्नौज, चुनार, गंगाघाट, आगावगढ़, मेरठ कैंट, गजरौला, मुरादनगर, स्याना, पलिया कला, मल्लावा, बरुआसागर, बकेवर, बल्देव, अछलदा, मथुरा कैंट, वाराणसी, शाहजहांपुर।

इसलिए सुधरी रैंकिंग
शहरी निकायों ने बीते वर्ष के मुकाबले इस साल अपनी रैंकिंग सुधारी है। इसकी अहम वजहों में व्यक्तिगत शौचालयों के लक्ष्य को पूरा किया जाना, महिलाओं के लिए विशेष तौर पर पिंक शौचालय बनवाना, सभी शहरी निकायों को ओडीएफ किया जाना और 413 शहरी निकायों को ओडीएफ+ व 17 शहरी निकायों का ओडीएफ ++ की श्रेणी में आना रहा है।
प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। निकायों ने इसके खिलाफ अभियान चलाकर 731.59 टन प्लास्टिक जब्त की है और 10.95 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है। इन सभी प्रयासों का नतीजा यह रहा कि दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की रैंकिंग में अच्छा सुधार आया है। पुरस्कार वितरण के लिए आयोजित वर्चुअल समारोह में वाराणसी और शाहजहांपुर के मेयर व प्रशासनिक अधिकारी के अलावा राज्य स्तर से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, मुख्य सचिव आरके तिवारी, नगर विकास के पूर्व प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह और मौजूदा प्रमुख सचिव दीपक कुमार शामिल हुए।