{"_id":"5d6cd83a8ebc3e93b532a9d9","slug":"uttar-pradesh-electricity-regulatory-commission-says-power-corp-wants-hike-from-back-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर दरवाजे से बिजली दर बढ़वाने की साजिश कर रहा कॉर्पोरेशन : उप्र विद्युत उपभोक्ता परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर दरवाजे से बिजली दर बढ़वाने की साजिश कर रहा कॉर्पोरेशन : उप्र विद्युत उपभोक्ता परिषद
Mon, 02 Sep 2019 02:22 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र. विद्युत उपभोक्ता परिषद ने पावर कॉर्पोरेशन पर चोर दरवाजे से बिजली दर में वृद्धि कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि कॉर्पोरेशन शहरी व ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रयास कर रहा है। जबकि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के 11852 करोड़ रुपये के बकाए के समायोजन के संबंध में कॉर्पोरेशन ने अब तक नियामक आयोग में जवाब तक नहीं दे पाया है।
उन्होंने कहा कि बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि पर नियामक आयोग का इसी सप्ताह फैसला आने वाला है। चूंकि इस बार 4.28 प्रतिशत लिया जाने वाला रेगुलेटरी सरचार्ज समाप्त होना है। इसलिए पावर कॉर्पोरेशन चोर दरवाजे से ज्यादा वृद्धि कराकर इसकी भरपाई करना चाहता है। वर्मा ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से बिजली दर में बढ़ोतरी के मामले में हस्तक्षेप कर पावर कॉर्पोरेशन की साजिश रोकने और निष्पक्षता से दरों का निर्धारण कराने की मांग की है।