{"_id":"5900fda94f1c1b9928c0e503","slug":"uttar-pradesh-deputy-cm-on-msd-win-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एमसीडी चुनाव मोदी के काम, शाह की नीति की जीत: यूपी उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एमसीडी चुनाव मोदी के काम, शाह की नीति की जीत: यूपी उपमुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Apr 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एमसीडी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी नीतियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अन्त्योदय लक्ष्य, अन्त्योदय प्रण, अन्त्योदय पथ की जीत बताया।
विज्ञापन
केशव तथा पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी की इस अभूतपूर्व जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाएं और अमित शाह की अन्त्योदय पथ के माध्यम से आम जन को भाजपा से जोड़कर सशक्त तथा समृद्ध भारत बनाने का मजबूत संकल्प ने एमसीडी चुनाव में जीत दिलाई।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह अनूप गुप्ता और गोविंद नारायण शुक्ला सहित सूबे की भाजपा टीम ने दिल्ली प्रदेश नेतृत्व एवं वहां की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन