फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh chief secretary reviewed school chalo campaign.

स्कूल चलो अभियान की समीक्षा: मुख्य सचिव के निर्देश, परिषदीय स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन कराएं

Sun, 03 Apr 2022 01:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Apr 2022 01:19 PM IST
सार

यूपी में स्कूल चलो अभियान के तहत दो करोड़ नामांकन का लक्ष्य पूरा करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे किया जाएगा। अच्छे प्रदर्शन पर विद्यार्थी और अभिभावक सम्मानित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttar Pradesh chief secretary reviewed school chalo campaign.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि सोमवार से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान में प्रदेश के 4 से 14 वर्ष का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए। मुख्य सचिव ने शनिवार को सचिवालय में इस अभियान की समीक्षा की। उन्होंने परिषदीय स्कूलों में दो करोड़ विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य पूरा करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती से 4 अप्रैल को स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों में उसी दिन अभियान शुरू किया जाएगा। जिलों में स्थानीय मंत्री, विधायक, सांसद और नोडल अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्य सचिव ने परिषदीय शिक्षकों को घर-घर जाकर हाउस होल्ड सर्वे करने और बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में आयोजित परीक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों के नामांकन में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापकों का भी सम्मान होगा। बैठक में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed