{"_id":"5bceb6bbbdec226959416146","slug":"uttar-pradesh-cabinet-meeting-will-not-held-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर, नहीं होगी कैबिनेट बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर, नहीं होगी कैबिनेट बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पांच राज्यों के विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर व्यस्तता शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, इसलिए कैबिनेट की नियमित बैठक इस बार नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही मुख्यमंत्री की व्यस्तता भी बढ़ने जा रही है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रमों की काफी मांग है।
विज्ञापन
पार्टी के स्तर पर कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी इस नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन