फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh Cabinet meeting on Bhaiya dooj.

मुहर्रम के बाद अब भैया दूज को योगी कैबिनेट की बैठक, नीतिगत प्रस्तावों पर होगा फैसला

Sat, 26 Oct 2019 10:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Oct 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Cabinet meeting on Bhaiya dooj.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम के बाद अब भैया दूज के दिन कैबिनेट की बैठक बुलाने का फरमान सुनाया है। इसमें कई नीतिगत प्रस्तावों पर निर्णय की संभावना है।

विज्ञापन


योगी ने 10 सितंबर को मुहर्रम की छुट्टी के बावजूद कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। उस बैठक में भीड़ हिंसा व एसिड अटैक जैसे मामलों में मुआवजे का 25 प्रतिशत हिस्सा तत्काल अंतरिम सहायता के तौर पर देने व धान खरीद नीति सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए थे।
विज्ञापन


मुहर्रम के दिन कैबिनेट बैठक करने पर किसी ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन सचिवालय में कई कर्मचारियों व अफसरों तक को यह कहते सुना गया कि क्या किसी हिंदू त्योहार के दिन यह सरकार ऐसा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के एक अधिकारी कहते हैं कि  शायद मुख्यमंत्री तक ये बातें पहुंची थी। इसीलिए उन्होंने भैया दूज के दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि भाई दूज की छुट्टी दिवाली से जुड़ी हुई है। लगातार चार दिन की छुट्टी का आखिरी दिन है। इस त्योहार में बाहर रहने वाला हर कामकाजी अपने घर व शुभचिंतकों से मिलने का प्रोग्राम बनाता है।


इस दिन कैबिनेट बैठक से कुछेक लोगों को असुविधा हो सकती है, लेकिन योगी ने संदेश तो दे ही दिया है। उन्होंने सचिवालय में दिवाली की छुट्टी से पहले ही 29 अक्तूबर की शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक का निर्णय सुना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed