फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh bhawan to be built in haridwar and badrinath.

चारधाम यात्रियों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी घोषणा, जल्द ही किया जाएगा अमल

Sun, 01 Apr 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh bhawan to be built in haridwar and badrinath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के चारधाम यात्रियों के लिए हरिद्वार और बद्रीनाथ में यूपी भवन बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार फंड मुहैया कराएगी। जल्द ही इनका निर्माण शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां कैलाश मानसरोवर यात्रियों और सिंधु दर्शन करने वाले यात्रियों को सम्मानित करने के बाद ये बातें कहीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन के लिए 94 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। तीर्थस्थल केवल धार्मिक या आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने के केंद्र हैं। ये उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम को जोड़ने का सशक्त माध्यम बने हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश बहुत समृद्ध है। अयोध्या, काशी, मथुरा, चित्रकूट, गंगा और यमुना हमारे पास हैं।
विज्ञापन


आध्यात्मिक सर्किट, बौद्ध सर्किट, रामायण सर्किट इस प्रदेश का हिस्सा हैं। सब कुछ होने के बाद भी इसका प्रचार-प्रसार ठीक से नहीं हुआ। हमारी सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। इसी क्रम में अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया, बरसाना में रंगोत्सव का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का सबसे बड़ा आयोजन कुंभ का होता है जो प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। इस बार इसे यूनिक तरीके से आयोजित किया जाएगा।

550 कैलाश मानसरोवर यात्रियों के खातों में भेजे एक-एक लाख

uttar pradesh bhawan to be built in haridwar and badrinath.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले 550 श्रद्धालुओं के खातों में एक-एक लाख रुपये की अनुदान राशि सीधे स्थानांतरित की गई है। सिंधु दर्शन करने वाले 36 यात्रियों को 10-10 हजार रुपये का ड्राफ्ट दिया गया है। इन यात्रियों को सरकार हर सुविधा मुहैया कराएगी।

बाबा की कृपा होगी तो मैं भी जाऊंगा कैलाश मानसरोवर : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, मेरे मन में भी है कि कैलाश मानसरोवर के दर्शन करूं। बाबा भोलेनाथ की कृपा कब होगी और हमारे बाबाजी की कृपा कब होगी यह मैं नहीं जानता। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले लोग इस तरह का कार्य करने से बचते थे कि उन पर सांप्रदायिकता का ठप्पा लग जाएगा, लेकिन मौजूदा केंद्र और राज्य की सरकार सबका साथ और सबका विकास चाहती है, इसलिए इन चीजों से बचने की कोशिश नहीं करती।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए योगी को किया आमंत्रित
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने मुख्यमंत्री योगी को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आमंत्रित किया। साथ ही जून में शुरू होने वाली इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए समय भी मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed