शौचालय बनाने में यूपी बना देश का नंबर वन राज्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सूबे को देश का पहला खुले में शौचमुक्त प्रदेश बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इसके लिए शौचालय बनवाने और लोगों की आदतों में बदलाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
वह शनिवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य स्तरीय कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने शौचालय निर्माण में प्रदेश को देश में नंबर वन होने पर संतोष जताया और रोज 8.10 हजार शौचालय बनाने पर अधिकारियों को सराहा।
मुख्य सचिव ने कहा, आमजन को खुले में शौच से होने वाली बीमारी की जानकारी देकर लक्ष्य पाया जा सकता है। इस काम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्राम स्तरीय अधिकारियों की विशेष भूमिका होगी।
किसी भी जिले, ब्लॉक या ग्राम को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित करने में शौचालयों का निर्माण ही काफ ी नहीं है, बल्कि लोगों का इसके प्रति जागरूक होना भी जरूरी है। देश व प्रदेश की प्रगति के लिए हर नागरिक को स्वस्थ्य रहना जरूरी है।
वेस्ट मैनेजमेंट के लिए मिलेगा पैसा
प्रमुख सचिव पंचायती राज चंचल तिवारी ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। पांच जिलों में यह काम जल्द शुरू होगा।
ओडीएफ ग्रामों को सॉलिड व लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की धनराशि दी जाएगी। शौचालय की ऑनलाइन सूचना दर्ज करने में प्रदेश इसी सप्ताह राजस्थान को पछाड़ कर मध्य प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है।
खुले में शौच से मुक्त घोषित ग्रामों के सत्यापन में प्रदेश जरूर पीछे है लेकिन इसके लिए भी शासनादेश जारी किया गया है। मिशन निदेशक अमित गुप्ता ने कहा, गंगा किनारे के जिलों को खुले में शौचमुक्त घोषित कराने के लिए वर्चुअल ट्रेनिंग देना बहुत प्रभावशाली रहा है।
अब तक दो ब्लॉक, 808 ग्राम पंचायतें व 1872 गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित कराया जा चुका है।