यूपीः 2017 का हॉलीडे कैलेंडर जारी, सप्ताह में छह दिन काम करने वालों की मौज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सचिव सचिवालय प्रशासन मणि प्रसाद मिश्र ने 2017 के सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर जारी किया। इसमें सार्वजनिक अवकाश पहले की तरह 38 ही हैं। सप्ताह में छह दिन काम वाले कार्यालयों की बात करें तो 2016 में रविवार को जहां आठ सार्वजनिक अवकाश पड़े, वहीं 2017 में सिर्फ चार छुट्टियां ही रविवार को होंगी।
इसी तरह चालू वर्ष में जहां शनिवार को तीन छुट्टी मिली, नए साल में आठ मिलेंगी। इससे जहां उन्हें कार्यदिवस में पांच अतिरिक्त छुट्टियां मिल गई हैं, वहीं इनके साथ पड़ने वाले रविवार की छुट्टियों का आनंद दोगुना हो जाएगा। हालांकि रविवार के साथ सोमवार का एक सार्वजनिक अवकाश इस बार कम हो गया है।
दूसरी ओर, सचिवालय व विभागाध्यक्ष कार्यालयों, जहां फाइव डे वीक लागू है, वहां कर्मियों को एक दिन की छुट्टी का नुकसान हुआ है। इस साल शनिवार व रविवार को जहां 11 सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं, 2017 में इन दिनों में 12 सार्वजनिक अवकाश होंगे। लेकिन शुक्रवार और सोमवार को 13 छुट्टियां पड़ रही हैं।
इन कार्यालयों में साल में 10 बार लगातार तीन दिन छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 19 निबंधित अवकाश भी घोषित किए गए हैं। कर्मचारी अपनी सुविधा के हिसाब से इन अवकाशों में किसी भी दो दिन की छुट्टियां ले सकते हैं।
इस तरह होंगे सार्वजनिक अवकाश
जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती 24 जनवरी मंगलवार
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गुरुवार
महाशिवरात्रि 24 फरवरी शुक्रवार
होलिका दहन 12 मार्च रविवार
होली 13 मार्च सोमवार
राम नवमी 4 अप्रैल मंगलवार
महर्षि कश्यप व महराज गुहा जयंती 5 अप्रैल बुधवार
चेटीचंद 8 अप्रैल शनिवार
महावीर जयंती 9 अप्रैल रविवार
मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन 11 अप्रैल मंगलवार
गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स 14 अप्रैल शुक्रवार
चंद्रशेखर जयंती 17 अप्रैल सोमवार (आगे देखें)
प्लान करें छुट्टियां
लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती 09 मई मंगलवार
बुद्ध पूर्णिमा 10 मई बुधवार
अलविदा 23 जून शुक्रवार
ईद-उल-फितर 26 जून सोमवार
रक्षाबंधन 7 अगस्त सोमवार
स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी 15 अगस्त मंगलवार
बकरीद 2 सितंबर शनिवार
विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर रविवार
महाराजा अग्रसेन जयंती 21 सितंबर गुरुवार
दशहरा-महानवमी 29 सितंबर शुक्रवार (आगे देखें...)
शनिवार को पड़ेगा दशहरा
मोहर्रम 1 अक्तूबर रविवार
गांधी जयंती 2 अक्तूबर सोमवार
महर्षि बाल्मीकि जयंती 5 अक्तूबर गुरुवार
दीपावली 19 अक्तूबर गुरुवार
गोवर्धन पूजा 20 अक्तूबर शुक्रवार
भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती 21 अक्तूबर शनिवार
छठ पूजा 26 अक्तूबर गुरुवार
पटेल व आचार्य नरेंद्र देव जयंती 31 अक्तूबर मंगलवार
गुरुनानक जयंती 4 नवंबर शनिवार
बारावफात व ईद-ए-मिलादुन्नबी 2 दिसंबर शनिवार
चौधरी चरण सिंह जयंती 23 दिसंबर शनिवार
क्रिसमस डे 25 दिसंबर सोमवार