फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttam Sanyam and Sugandh Dashami during the Dashalakshan Mahaparv in Jain temples.

Lucknow News: जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व पर उत्तम संयम और सुगंध दशमी

Tue, 22 Sep 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Uttam Sanyam and Sugandh Dashami during the Dashalakshan Mahaparv in Jain temples.
जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व पर उत्तम संयम और सुगंध दशमी
लखनऊ। दशलक्षण महापर्व के छठे दिन सोमवार को शहर के जैन मंदिरों में उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी पर्व मनाया गया। उत्तम संयम धर्म का अर्थ आत्म नियंत्रण और प्राण रक्षा है। सुबह भगवान शीतलनाथ की विशेष पूजा और शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने धूप अर्पित कर कर्मों की निर्जरा की कामना की। महिलाओं ने व्रत, उपवास, शास्त्र स्वाध्याय और मंदिर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धर्म सभा में आचार्यों ने इंद्रियों पर विजय और जीवों की रक्षा को सच्चा संयम बताया। जैन लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष शिप्रा जैन के कार्यक्रम ने सभी को मंदिर के इतिहास से जोड़ा। अभिषेक जैन ने बताया कि उपवास करने वालों का पारण पूर्णिमा को होगा। क्षमावाणी पर्व पर उनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed