फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   usha uthup in lucknow

कौन है जिस पर ऊषा उथुप का दिल आया

Thu, 20 Feb 2014 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Feb 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
usha uthup in lucknow

भारत में पॉप गीतों की शुरुआत करने वाली ऊषा उथुप का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। एक कार्यक्रम में लखनऊ आईं इस पद्मश्री गायिका ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम कमाया है।

विज्ञापन


अब तक देसी और विदेशी मिलाकर 25 भाषाओं में गीत गा चुकी ऊषा खुद को भाग्यशाली मानती हैं।

वह कहती हैं कि इस क्षेत्र के हर बदलाव को उन्होंने करीब से देखा है। फिल्मफेयर अवॉर्ड और पद्मश्री के सम्मान को वह जिंदगी की बड़ी उपलब्धि बताती हैं।

सबसे बड़ा सपना क्या है?

usha uthup in lucknow

रियलिटी शोज के आने से म्यूजिक इंडस्ट्री में क्या बदलाव देखती हैं?
- हमारे समय में ऐसे शो नहीं हुआ करते थे। ये अच्छा कॉन्सेप्ट है। इससे म्यूजिक इंडस्ट्री और नए कलाकार दोनों को लाभ हो रहा है। इंडस्ट्री को जहां प्रतिभाशाली लोग मिल रहे हैं, वही नए लोगों के लिए इस क्षेत्र में आने का रास्ता खुला है।

आपका सबसे बड़ा सपना क्या है?
- मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘कश्मीर टू कन्याकुमारी’। यानी देश में जितनी भी भाषाएं बोली जाती हैं उन सभी में गीत गाना चाहती हूं। अब तक भारत की 17 भाषाओं के साथ ही 8 विदेशी भाषाओं में गीत गाए हैं। जब भी किसी नई भाषा में गीत गाने का अवसर मिलता है तो अच्छा महसूस करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशनसीब हूं कि हर तरह के बदलाव देखे

usha uthup in lucknow

अब तक म्यूजिक इंडस्ट्री में किस तरह का बदलाव देखती हैं?
- जमीन-आसमान का बदलाव हुआ है। सबसे बड़ा बदलाव है इस क्षेत्र में नई तकनीक का आना, जिसने सब कुछ बदलकर रख दिया है। समय के साथ बदलाव होना जरूरी है।

इस क्षेत्र में रोज कुछ नया हो रहा है जो अच्छी बात है। मैंने जब गाना शुरू किया तब तो टीवी भी नहीं होते थे। खुद को खुशनसीब मानती हूं कि पॉप की शुरुआत से लेकर आज तक के हर बदलाव को देखने का मौका मिला।

विज्ञापन

चुनना तो हमारे हाथ में है

usha uthup in lucknow

क्या इन बदलाव के साथ अश्लीलता भी आई है?
- जब भी बदलाव होता है तो अच्छी और बुरी दोनों चीजें होती हैं। वेस्टर्न कल्चर के बढ़ने से कुछ ऐसे बदलाव भी हुए हैं जो अच्छे नहीं, लेकिन यह हमारे ऊपर है कि हम अच्छी चीजों को लें और खराब चीजों को फेंक दें। बाजार में सभी तरह के कपड़े होते हैं लेकिन हम वही पहनते हैं जो पसंद हो।

आज के दौर का फेवरिट गायक कौन है?

usha uthup in lucknow

- जब ऊषा से यह सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना कोई देर किए आशिकी 2 फेम अरिजित सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा कि  उसकी आवाज बहुत अच्छी है। सुरों का उसे अच्छा ज्ञान है।

मिलनसार हैं लखनऊ के लोग

usha uthup in lucknow

लखनऊ में आपको सबसे अच्छा क्या लगता है?
- कई बार लखनऊ आना हुआ है। यहां की सुगंध मुझे सबसे अच्छी लगती है। जब भी यहां आना होता है ‘इत्र’ खरीद कर जरूर ले जाती हूं। इसके अलावा यहां के लोग बहुत अच्छे और मिलनसार हैं। अपने घर जैसा लगता है ये शहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed