{"_id":"9d379f0ba1e56b48a0bbe9e8583ab919","slug":"user-change-in-lda-admin","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए में खत्म हुआ बाबुओं का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए में खत्म हुआ बाबुओं का खेल
लखनऊ/ऋषि मिश्रा
Updated Tue, 06 Aug 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रोड और गोमती नगर योजना में वेबसाइट टेंपरिंग कर घोटाले का मामला सामने आने के बाद एलडीए ने डाटा अपलोडिंग की व्यवस्था में व्यापक फेरबदल कर दिया है।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि एलडीए की वेबसाइट में दर्ज किए जाने वाले आंकड़ों में फेरबदल करना संभव नहीं होगा। खास बात है कि अभी तक अपलोडिंग में सक्षम 150 बाबुओं को अलॉट यूजर, आईडी और पासवर्ड खत्म कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अब सिर्फ इस काम को कंप्यूटर सिस्टम विभाग के पांच कर्मचारी ही देखेंगे, जिन्हें नए सिरे से यूजर-आईडी एलॉट की जाएगी।
प्राधिकरण में कानपुर रोड योजना और गोमती नगर योजना में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें बाबुओं ने प्राधिकरण की वेबसाइट में टेंपरिंग कर के बदलाव किया था।
विज्ञापन
ये दोनों मामले पकड़ में आ गए। दरअसल अभी तक एलडीए की वेबसाइट में अपलोडिंग बेहद आसान थी। ऐसे में और भी धांधली होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
अब सिस्टम विभाग ने बड़े बदलाव किए हैं। 150 बाबुओं को एलॉट यूजर आईडी और पासवर्ड खत्म करते हुए अपलोडिंग के लिए पांच कर्मचारियों के नाम तय किए हैं।
ये कर्मचारी हैं दिनेश जोशी, रविकांत श्रीवास्तव, दिनेश मिश्र, रवीश आनंद और रेखा दोहरे हैं। इन सभी कर्मचारियों के बीच प्राधिकरण की सभी योजनाओं को बांट दिया गया है।
अब जिस भी बड़े बाबू को वेबसाइट पर कोई भी सूचना अपलोड करनी होगी। उससे पहले उसे एक फार्म भरना पड़ेगा। इसके बाद में उस बाबू का प्रभारी अफसर फार्म पर अपनी स्वीकृति देगा।
फार्म प्रोग्रामर अरविंद सक्सेना के पास वापस आएगा। इसके बाद में संबंधित कर्मचारी को यूजर आईडी और पासवर्ड एलॉट कर दिया जाएगा।