फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   urgent insurance payment for teachers

इधर रिटायरमेंट, उधर तुरंत बीमा भुगतान

Sun, 25 Aug 2013 10:46 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 25 Aug 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
urgent insurance payment for teachers

माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को रिटायरमेंट के साथ ही बीमे का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


निदेशालय ने संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा व जिला विद्यालय निरीक्षकों से पूछा है कि इस दिशा में अब तक क्या काम किया गया, इसकी पूरी सूचना तैयार की जाए।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव इस संबंध में 29 अगस्त को बैठक कर वस्तु स्थिति देखेंगे। प्रदेश में 4,638 सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज हैं।

इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को 5400 ग्रेड पे तक दो लाख और इसके ऊपर के ग्रेड पे वालों को 4 लाख रुपये बीमे का लाभ देने की व्यवस्था है।

नियमत: शिक्षकों के रिटायर होने के तुरंत बाद सभी देयों का भुगतान हो जाना चाहिए, लेकिन शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से समय से बीमे का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिक्षक विधायकों ने विधान परिषद में यह मामला उठाया था।
विज्ञापन


इसके आधार पर सहायक शिक्षा निदेशक बीमा अवध किशोर सिंह ने संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा और जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है।

इसमें विधान परिषद में मामला उठाए जाने का जिक्र करते हुए कहा गया है कि शिक्षकों को सामूहिक बीमे के भुगतान की उनके जिले में क्या स्थिति है।

शिक्षकों के बीमा भुगतान का पूरा ब्यौरा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तैयार करते हुए निदेशालय को उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में 29 अगस्त को बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed