फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   urdu teacher counselling from today

उर्दू शिक्षकों के लिए काउंसलिंग आज से

Fri, 25 Oct 2013 01:32 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
urdu teacher counselling from today

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में उर्दू शिक्षक रखने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


कुल 4280 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग के साथ ही पात्रों को जिले की रिक्त पदों का आवंटन कर दिया जाएगा।

वहीं, मोअल्लिम-ए-उर्दू वालों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से मुलाकात कर उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में मोअल्लिम वालों को छोड़ कर अन्य को शामिल करने का विरोध दर्ज कराया है।

पढ़ें-BTC के लिए ऐसे मिलेगा काउंसलिंग कार्ड
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों में कई वर्षों बाद उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। आवेदन के आधार पर मेरिट जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट में दोगुना लोगों को शामिल करते हुए बुलाया गया है। काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू होकर 30 अक्तूबर तक चलेगी। चयनितों की सूची का अनुमोदन 6 नवंबर को जिला चयन समिति से कराया जाएगा।

इसके बाद रिक्त पदों का ब्यौरा 7 नवंबर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भेजा जाएगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed