फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   urdu poetry used during budget speech in vidhan sabha.

यूपी बजट पर दिखी 'बरेली' की छाप, विरोध करने वेल में खड़े थे शायर तब पढ़ा गया उन्हीं का शेर

Thu, 07 Feb 2019 08:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Feb 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
urdu poetry used during budget speech in vidhan sabha.
बजट पेश करने जाते प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल व उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

योगी सरकार के तीसरे बजट में बरेली जिले के लिए भले ही कुछ न हो पर बरेली की छाप जरूर दिखी। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आते हैं। उन्होंने बजट की शुरुआत मशहूर शायर और अपने शहर की अजीम शख्सियत वसीम बरेलवी के शेर से की।

विज्ञापन


बजट पेश करते हुए राजेश अग्रवाल ने कहा, अपनी भावनाओं को वसीम बरेलवी की इन पंक्तियों से जाहिर करना चाहूंगा...
हवा का रुख बदल देने का हौसला भी है ताकत भी
निभाते हैं, अगर कोई भी वादा कर लिया हमने।
सफर अपना किसी तूफान के डर से नहीं रुकता,
इरादा कर लिया तो फिर इरादा कर लिया हमने।

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने ये शेर भी पढ़े :  
जब इरादा बना लिया ऊंची उड़ान का,
फिर देखना फिजूल है कद आसमान का।

इसके अलावा आगे उन्होंने शेर पढ़ा,
सभी का साथ न होता हमारा धर्म तो फिर,
हम एक दरिया से छोटी सी झील हो जाते।

साढ़े 36 पेज के बजट भाषण का अंत राजेश अग्रवाल ने इस शेर से किया

लहरों को साहिल की दरकार नहीं होती,
हौसला बुलंद हो तो कोई दीवार नहीं होती
जलते हुए चिराग ने आंधियों से ये कहा
उजाला देने वालों की कभी हार नहीं होती।

विधान परिषद में जब उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वसीम बरेलवी के शेर के साथ बजट भाषण की शुरुआत की तो बतौर सपा एमएलसी वसीम बरेलवी भी वहां मौजूद थे और बजट का विरोध कर रहे सपा सदस्यों के साथ वेल में खड़े थे।

बजट भाषण में अपना ही शेर सुनकर उनके लबों पर हल्की सी मुस्कुराहट आ गई। बाद में उन्होंने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा, मेरे कह देने के बाद कोई भी शेर फिर मेरा नहीं रहता, वह सबका हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed