72,825 शिक्षक भर्ती: यहां देखिए दूसरी मेरिट लिस्ट
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरी मेरिट शनिवार शाम को जारी कर दी गई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने बृहस्पतिवार को जिलों से रिक्त पदों के लिए मिले ब्यौरे को एनआईसी को सौंप दिया था।
एनआईसी अधिकारियों ने एससीईआरटी को आश्वासन दिया है कि जल्द ही वह मिले ब्यौरे के आधार पर मेरिट का निर्धारित करते हुए उसे सौंप देंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की दूसरी काउंसलिंग 22 से शुरू होकर 26 सितंबर तक चलेगी।
एससीईआरटी ने यदि शनिवार को मेरिट जारी न करता, तो अभ्यर्थियों को काउंसलिंग कराने के लिए डायटों में पहुंचने में परेशानी होती। इसी को ध्यान में रखकर समय से मेरिट जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि इस बार न सर्वर डाउन है और न ही वेबसाइट मांगी गई सूचना देने में समय ले रही है।
एक प्रतिभागी रीता सिंह ने बताया कि उनके 109 नंबर हैं, और उन्हें पांच जिलों में काउंसिलिंग कराने का मौका दिया गया है। इससे आप कट ऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं।
अगर आप भी अपना नाम दूसरी मेरिट में देखना चाहते हैं, तो अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
एनआईसी ने पूरा किया वादा
शिक्षा विभाग के सूत्रों की माने तो एनआईसी ने शुक्रवार की शाम तक मेरिट निर्धारण की
प्रक्रिया पूरी कर लेने का आश्वासन दिया था। बताया जा रहा है कि जो मेरिट जारी की गई है, उसमें काउंसलिंग के लिए 10
गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
इसके
पहले, प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के मामले में बने भ्रम को सरकार ने दूर
कर दिया था। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने
शुक्रवार को सभी डायट प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शासनादेश
भेजकर सभी बिंदुओं पर स्थिति साफ कर दी।
अच्छी खबर ये है कि अनारक्षित श्रेणी के
अभ्यर्थी जिनके स्नातक में 45 प्रतिशत अंक हैं, वे भी काउंसलिंग में शामिल
किए जाएंगे। वहीं आरक्षित श्रेणी के 40 प्रतिशत अंक वालों को भी भर्ती
प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
इग्नू एवं राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से दो वर्ष का पत्राचार बीएड करने वालों को भी इस भर्ती के लिए पात्र माना गया है।
इस लिंक पर मिलेगी मेरिट
अगर आपको भी मेरिट लिस्ट में अपना नाम खोजना है तो इस लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको सबसे पहले विकल्प पर क्लिक करना होगा। उसके बाद जो विंडो आपको सामने होगी, उसका डायरेक्ट लिंक यहां क्लिक करने पर खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर डालना होगा। इसके बाद आपके सामने कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक प्रिंट आ जाएगा, जिस पर आपका पूरा ब्योरा लिखा होगा।
अगर आप इस काउंसलिंग के लिए नहीं चुने गए हैं, तो रोल नंबर डालते ही आपको स्क्रीन पर एक संदेश मिल जाएगा कि आप अपने संबंधित डायट कार्यालय या कार्यालयों से संपर्क करें। इसका यह भी मतलब है कि आपका नाम अगली काउंसिलिंग के लिए आ चुना जा सकता है।
बता दें कि विभाग ने तीन अन्य सर्वर भी उपलब्ध कराए हैं, ताकि अगर ये सर्वर दिक्कत करे तो आप अन्य विकल्पों का सहारा लेकर अपना ब्यौरा देख सकें। इन तीन सर्वर के लिए अगली स्लाइड पर देखिए।
यहां देखिए अन्य सर्वर के लिंक
अगर पहले दिए गए लिंक पर मेरिट लिस्ट देखने में आपको किसी तरह की समस्या आ रही है, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पहला सर्वर : वापस मूल साइट पर ले जाएगा।
दूसरा सर्वर : http://164.100.181.130/
तीसरा सर्वर : http://164.100.181.141/
अभ्यर्थी अपने आवेदित जनपद के संबंधित श्रेणी के कट-आफ में होने के
बावजूद औपबंधिक काउसंलिंग लिस्ट में न होने की स्थिति में सुसंगत अभिलेखों
के साथ अपना प्रत्यावेदन दिनांक 31, अगस्त, 2014 की शाम पांच बजे तक डायट
एवं बीएसए को दे सकते है।
काउंसलिंग के लिए औपबंधिक सूची जनपद में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष विभिन्न
आरक्षण श्रेणीवार अभ्यर्थी के टीईटी 2011 के प्राथमिक स्तर के
प्राप्तांक के घटते क्रम में बनायी गयी है।
प्राप्तांक समान होने की दशा
में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी गई है। आयु भी समान होने की दशा
में अंग्रेजी वर्णानुक्रमानुसार काउंसलिंग सूची तैयार की गयी है। इस आधार
पर जनपद में उपलब्ध सीटों की संख्या के बराबर विभिन्न आरक्षण श्रेणीवार
कट-आफ प्रदर्शित है।