फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsssc will recruit on 672 post advertisement released, see details here

यूपीएसएसएससी में 672 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 29 Aug 2019 09:36 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 29 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
upsssc will recruit on 672 post advertisement released, see details here
UPSSSC
नगर पंचायतों में रिक्त अधिशासी अधिकारी (ईओ) के अलावा पूर्ति निरीक्षक, मार्केटिंग इंस्पेक्टर और सहायक चकबंदी अधिकारी के 672 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी ने इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि आयोग ने पहली बार इस श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए दो चरणों में परीक्षा कराने का फैसला किया है। पहले चरण में प्रारंभिक व दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार मिश्र के मुताबिक  इन पदों के लिए होने वाली दोनों परीक्षाएं में वस्तुनिष्ठ व बहु वैकल्पिक प्रश्न के आधार पर होंगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जबकि मुख्य परीक्षा के तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा में मिले अंक को मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं किए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed