फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC released cut off for recruitment to 2567 posts of Mukhya Sevika

UP News: अदालत से आगे बढ़ी एक और भर्ती, UPSSSC ने जारी किया कट ऑफ; 2.5 हजार प्रतिभागियों को होगा फायदा

Sun, 24 Nov 2024 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 11:47 AM IST
सार

यूपी में एक और भर्ती अदालत से आगे बढ़ी। UPSSSC ने कट ऑफ जारी किया। इससे 2.5 हजार प्रतिभागियों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
UPSSSC released cut off for recruitment to 2567 posts of Mukhya Sevika
upsssc - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मुख्य सेविका के 2567 पदों पर भर्ती में लिखित परीक्षा के आधार पर 8337 अभ्यर्थी अभिलेख परीक्षण के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। अभ्यर्थियों का परिणाम व कटऑफ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जल्द ही अभिलेख परीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत 2693 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2022 में शुरू की गई थी। साथ ही 2023 में इसकी लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस बीच विभाग के कुछ कर्मचारी इसे लेकर न्यायालय चले गए थे। 

विज्ञापन

अभिलेख परीक्षण के लिए कट ऑफ जारी किया

न्यायालय के निर्देश पर 2693 में से 126 पदों को खाली रखते हुए 2567 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। इसके तहत हाल ही में पदों का आरक्षण जारी किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह अभ्यर्थियों का कट ऑफ जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed