फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC exams to be held till december month

इन प्रमुख परीक्षाओं की तिथि घोषित, आवेदनों की संख्या चौंका देगी

Tue, 27 Oct 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Oct 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
UPSSSC exams to be held till december month

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) दिसंबर तक उन सभी पदों की लिखित परीक्षा कराने की तैयारी में है जिनके आवेदन लिए जा चुके हैं। नवंबर से दिसंबर के बीच चार संवर्गों की लिखित परीक्षा के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें चकबंदी लेखपाल, लेखा संवर्ग, सहायक समीक्षा अधिकारी व समीक्षा अधिकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा नवंबर में जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों की परीक्षा दिसंबर में कराने की योजना है।
विज्ञापन


आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चकबंदी लेखपाल की लिखित परीक्षा आठ नवंबर को होगी। इनके 2,831 पदों के लिए 26 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। आयोग ने सूबे के 71 जिलों में परीक्षा कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 51 जिलों में एक पाली में परीक्षा होगी, जबकि बाकी 20 जिलों में लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, बाराबंकी, रायबरेली, फैजाबाद, गोरखपुर, गाजियाबाद, इटावा, आजमगढ़, आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, सीतापुर, मेरठ, मुरादाबाद, गोंडा, वाराणसी व सहारनपुर में दोनों पालियों में होगी।

जानें किस परीक्षा के लिए आए कितने आ‍वेदन

UPSSSC exams to be held till december month

आयोग ने लेखाकार, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के पदों की परीक्षा 22 नवंबर को कराने का फैसला किया है। इनके 319 पदों के लिए करीब 50 हजार आवेदन आए हैं। इनकी परीक्षा राजधानी लखनऊ में कराई जाएगी।

सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 29 नवंबर को
सचिवालय के समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर राज्य लोक सेवा आयोग भर्ती करता है। मगर, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अपने कार्यालय के समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती स्वयं कर रहा है।

इनके 54 पदों के लिए करीब 60 हजार आवेदन आए हैं। इसके लिए परीक्षा 29 नवंबर को लखनऊ में होगी।
ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा 27 दिसंबर को
पंचायतीराज विभाग के ग्राम पंचायत अधिकारी का चयन आयोग को इंटरव्यू के आधार पर करना है।

मगर, आयोग ने स्क्रीनिंग के लिए आवेदकों की लिखित परीक्षा कराने का फैसला किया है। ग्राम पंचायत अधिकारी के 3,587 पदों के लिए करीब 4.50 लाख आवेदन आए हैं। इनकी परीक्षा 11 जिलों में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed