{"_id":"5d845a308ebc3e93da787bf9","slug":"upsssc-asks-application-for-904-post-pg-candidates-can-apply-for-the-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी ने 904 पदों के लिए मांगे आवेदन, इन विषयों में पीजी डिग्रीधारक युवाओं के लिए मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसएसएससी ने 904 पदों के लिए मांगे आवेदन, इन विषयों में पीजी डिग्रीधारक युवाओं के लिए मौका
Fri, 20 Sep 2019 11:27 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र आदि विधाओं में स्नातकोत्तर डिग्रीधारक युवाओं के लिए नौकरियों के द्वार खोल दिए हैं। आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी व सहायक शोध अधिकारी सांख्यिकी के 904 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदक आयोग की वेबसाइट पर जाकर नौ अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न विभागों में रिक्त इन पदों पर गणित, गणितीय सांख्यिकी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिग्रीधारक युवा आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, डोयक सोसाइटी से कंप्यूटर में ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्था से कंप्यूटर साइंस से कम से कम एक वर्ष का डिप्लोमा भी होना चाहिए। आवेदक को हिंदी का ज्ञान जरूरी है। 21 से 40 वर्ष के युवा आवेदन कर सकेंगे। भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। आयोग ऑनलाइन परीक्षा भी करा सकता है।

रिक्त 904 पदों में से सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) के सर्वाधिक 620 पद महानिदेशक परिवार कल्याण विभाग में और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 225 पद अर्थ एवं संख्या प्रभाग में खाली हैं। अन्य विभागों में पदों की संख्या कम है।
आवेदकों की संख्या अधिक होने पर आयोग एक से अधिक पालियों में परीक्षा कराने पर विचार करेगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में आवेदन आने पर प्रारंभिक (स्क्रीनिंग) और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगा।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को नियमानुसार 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर है। आवेदक 16 अक्तूबर तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।
श्रेणीवार आवेदन शुल्क

- अनारक्षित/ओबीसी 185 रुपये
- एससी/एसटी 95 रुपये
- दिव्यांगजन 25 रुपये