फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: upsssc : 3300 youth will get government service till next month

यूपीएसएसएससी : अगले माह तक 3300 युवाओं को मिल जाएगी सरकारी नौकरी

Fri, 06 Sep 2019 11:59 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 06 Sep 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Lucknow News: upsssc : 3300 youth will get government service till next month
UPSSSC
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) अगले महीने तक 3300 से अधिक रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद विभागों से इन्हें नियुक्ति व तैनाती देने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए मांगे गए आवेदन पत्रों व आगामी परीक्षाओं के संबंध में अपडेटेड कैलेंडर जारी किया है। इसमें भर्ती परीक्षाओं के प्राप्त आवेदनों पर आगे की कार्यवाही की स्थिति व आगामी परीक्षाओं के संभावित समय की जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन

कैलेंडर के मुताबिक आयोग आबकारी सिपाही सामान्य चयन-2016 के अंतर्गत रिक्त 405 पदों, सम्मिलित सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक प्रतियोगिता-2016 के अंतर्गत रिक्त 2160 पदों, तकनीकी सहायक व सहायक अनुदेशक के रिक्त 70 पदों तथा विधान भवन रक्षक व वन रक्षक प्रतियोगी परीक्षा-2016 के रिक्त 664 का अंतिम चयन परिणाम अक्तूबर तक जारी करने की तैयारी कर रहा है। 

लेखाकार व लेखा परीक्षक तथा विधान भवन रक्षक व वन रक्षक के अंतिम चयन परिणाम इसी महीने आ सकते हैं। विस्तृत कैलेंडर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

आयोग होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट की लिखित परीक्षा अक्तूबर में व कनिष्ठ सहायक लिखित परीक्षा तीन नवंबर को कराने की तैयारी में है। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की प्री-लिखित परीक्षा 30 सितंबर व एक अक्तूबर को कराने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed