{"_id":"5c078d24bdec22417810cb1b","slug":"upsrtc-has-started-preparation-to-operate-ac-buses-from-lucknow-to-five-cities-of-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से उत्तराखंड के इन पांच शहरों के लिए चलेंगी एसी बसें, गर्मियों में सुहाना होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से उत्तराखंड के इन पांच शहरों के लिए चलेंगी एसी बसें, गर्मियों में सुहाना होगा सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
यूपीएसआरटीसी के लखनऊ परिक्षेत्र ने लखनऊ से उत्तराखंड के पांच शहरों के लिए एसी बसों का संचालन करने की तैयारी शुरू कर दी है। गर्मियों में देहरादून, हरिद्वार, टनकपुर, हल्द्वानी, नैनीताल के लिए इन बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
इससे यात्रियों का सफर सुहाना होगा। नैनीताल के लिए परिवहन निगम को छोटी बस का संचालन करना होगा। इसके लिए नई बस खरीदनी पड़ेगी या अनुबंध पर लेनी होगी। यूपी एवं उत्तराखंड के बीच हुए समझौते के तहत पांच शहरों के लिए चलने वाली बसों में 14 एसी बसें शामिल होंगी।
इसके अलावा एक एसी रुपईडिहा से हरिद्वार और प्रयागराज से हल्द्वानी के बीच चलेगी। परिवहन निगम इन बसों का संचालन करने के लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण के समक्ष नये परमिट के आवेदन करने जा रहा है। एक पखवारे में यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी। इसके बाद जब भी प्राधिकरण की बैठक होगी, परिवहन निगम को बस के परमिट स्वीकृत कर दिए जाएंगे।

Trending Videos
ट्रेन का विकल्प बनेंगी बसें
डेमो
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस का कहना कि वर्तमान में लखनऊ एवं देहरादून के बीच एक स्कैनिया बस और दो ट्रेनें जनता एवं दून एक्सप्रेस का आवागमन होता है। जबकि लखनऊ से आने एवं जाने वाले यात्रियों की तादाद बहुत है। अधिकतर लोगों को ट्रेन में सीट खाली नहीं मिलती है। नई एसी बसों का देहरादून एवं हरिद्वार के बीच संचालन होने लगेगा तो वह ट्रेन का विकल्प बनेंगी और यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
परिवहन निगम ने प्रयागराज से हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों की मांग को देखते हुए दो बसों का संचालन करेगा। यानी एक ही समय पर प्रयागराज एवं हल्द्वानी से एक-एक बस संचालित होगी। यह बस वाया लखनऊ होकर हल्द्वानी को जाएगी।