फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSIDA received notice on garbage After DM displeasure also inactive on Nivesh Mitra portal

UP: गंदगी पर यूपीसीडा को मिला नोटिस... निवेश मित्र पोर्टल पर भी निष्क्रिय, डीएम की नाराजगी के बाद हुई कार्रवाई

Tue, 29 Jul 2025 12:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 12:48 PM IST
सार

डीएम की नाराजगी के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में गंदगी पर यूपीसीडा को नोटिस दिया गया है। निवेश मित्र पोर्टल पर भी निष्क्रियता बनी हुई है। इससे पहले उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई पर चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
UPSIDA received notice on garbage After DM displeasure also inactive on Nivesh Mitra portal
यूपीसीडा। - फोटो : upsida की वेबसाइट से

विस्तार

राजधानी लखनऊ में उद्योग बंधु की बैठक से पहले ही अमौसी, नादरगंज व सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई व कूड़े का निस्तारण कराने में अक्षम साबित होने पर यूपीसीडा को नोटिस जारी किया गया है। निवेश मित्र पोर्टल पर भी यूपीसीडा के सबसे ज्यादा 20 मामले लंबित मिले हैं। डीएम की नाराजगी के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यूपीसीडा को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


नोटिस में औद्योगिक क्षेत्रों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के तहत औद्योगिक कचरे का निस्तारण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पिछले महीने उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई पर चर्चा हुई थी। यूपीसीडा ने टेंडर प्रक्रिया जारी होने की बात कही थी, लेकिन जब अपर नगर आयुक्त ने जांच की तो निविदा में सिर्फ कूड़ा उठाने की ही बात थी। इस पर डीएम विशाख जी ने यूपीसीडा से कार्ययोजना तलब की। लेकिन, संतोषजनक उत्तर न मिलने पर डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ को मौके का निरीक्षण कर यूपीसीडा को नोटिस जारी करने के लिए कहा था।

विज्ञापन

निवेश मित्र पोर्टल पर भी निष्क्रियता

पिछली बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर आई कई विभागों की शिकायतों के मामले पेंडिंग मिले थे, जिसके बाद डीएम ने नाराजगी जताई थी। लेकिन, एक महीने बाद भी स्थिति सुधरी नहीं है। पोर्टल पर अभी सबसे ज्यादा यूपीसीडा के 20, हाउसिंग के सात, यूपीईडा के तीन, यूपीपीसीएल के दो, कृषि विभाग, कॉमर्शियल टैक्स, नगरीय विकास और फिल्म बंधु के एक एक मामले लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव पर जल निगम देगा जानकारी

सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में एनएचएआई के निर्माणाधीन नाले की वजह से जलभराव की स्थिति पर डीएम ने औद्योगिक इकाइयों को अपने परिसर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए कहा था। जल निगम को आबादी का पानी औद्योगिक क्षेत्र में आने से रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा था।



पिछले महीने हमारे जेई रिटायर हो गए थे, उनसे जुड़े मामले पेंडिंग रह गए। अब नियुक्ति हो गई है, इस महीने के आखिर तक निवेश मित्र पोर्टल के सारे मामले निपट जाएंगे। -अजय सिंह, आरओ, यूपीसीडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed