फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSEE 2014 result postponed due to road accident

दर्दनाक हादसे ने टाल दिया UPSEE रिजल्ट

Sat, 31 May 2014 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
UPSEE 2014 result postponed due to road accident

शनिवार तड़के यूपी के शाहाबाद में हुए एक सड़क हादसे में यूपीटीयू के दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मिल रही जानकारी के मुताबिक, परीक्षा विभाग के दिनेश श्रीवास्तव और गार्ड संतोष यादव डीसीएम से सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी कुछ परीक्षा सामग्री लेकर शुक्रवार रात गाजियाबाद के लिए रवाना हुए थे।

सुबह करीब पांच बजे शाहाबाद पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों कर्मचारियों के साथ गाड़ी के चालक और परिचालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद शनिवार को घोषित होने वाले एयूपीटीयू के एसईई परीक्षा परिणाम भी टाल दिया गया है।

रविवार को आएगा रिजल्ट

UPSEE 2014 result postponed due to road accident

यूपीटीयू के वाइस चांसलर आरके खांडल ने बताया कि इस हादसे के चलते परीक्षा परिणाम शनिवार को नहीं घोषित किए जा रहे हैं। अब एसईई ‌का रिजल्ट रविवार शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।

दूसरी तरफ, हादसे के बाद चारों मृतकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है और यूपीटीयू में शोक की लहर है।

पुलिस हादसे की जांच कर रही है, लेकिन राज्य सरकार या यूपीटीयू की ओर से अब तक मुआवजे का कोई एलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक आना था रिजल्ट

UPSEE 2014 result postponed due to road accident

एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि शनिवार शाम तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो हम देर शाम तक रिजल्ट घोषित कर देंगे।

एसईई में बीटेक, बीफॉर्मा, बीएचएमसीटी सहित विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.97 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। बताते चलें कि शनिवार को क्लैट का भी रिजल्ट आना है।

इस बार क्लैट परीक्षा गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed