दर्दनाक हादसे ने टाल दिया UPSEE रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार तड़के यूपी के शाहाबाद में हुए एक सड़क हादसे में यूपीटीयू के दो कर्मचारियों की मौत हो गई।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, परीक्षा विभाग के दिनेश श्रीवास्तव और गार्ड संतोष यादव डीसीएम से सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी कुछ परीक्षा सामग्री लेकर शुक्रवार रात गाजियाबाद के लिए रवाना हुए थे।
सुबह करीब पांच बजे शाहाबाद पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों कर्मचारियों के साथ गाड़ी के चालक और परिचालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे के बाद शनिवार को घोषित होने वाले एयूपीटीयू के एसईई परीक्षा परिणाम भी टाल दिया गया है।
रविवार को आएगा रिजल्ट
यूपीटीयू के वाइस चांसलर आरके खांडल ने बताया कि इस हादसे के चलते परीक्षा
परिणाम शनिवार को नहीं घोषित किए जा रहे हैं। अब एसईई का रिजल्ट रविवार शाम चार
बजे घोषित किया जाएगा।
दूसरी तरफ, हादसे के बाद चारों मृतकों के
परिवारों में मातम छाया हुआ है और यूपीटीयू में शोक की लहर है।
पुलिस हादसे
की जांच कर रही है, लेकिन राज्य सरकार या यूपीटीयू की ओर से अब तक मुआवजे
का कोई एलान नहीं किया गया है।
देर शाम तक आना था रिजल्ट
एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि शनिवार शाम तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो हम देर शाम तक रिजल्ट घोषित कर देंगे।
एसईई में बीटेक, बीफॉर्मा, बीएचएमसीटी सहित विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.97 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। बताते चलें कि शनिवार को क्लैट का भी रिजल्ट आना है।
इस बार क्लैट परीक्षा गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कराया है।