{"_id":"6a04e9be22746ba0690ebbfe","slug":"ups-gungun-wins-triple-title-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1736614-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी की गुनगुन ने तिहरे खिताब पर कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी की गुनगुन ने तिहरे खिताब पर कब्जा जमाया
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी की गुनगुन साहू ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर चैंपियनशिप की टेबल टेनिस स्पर्धा में दबदबा कायम करते हुए तीन खिताब अपने नाम किए। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हाॅल में आयोजित में प्रतियोगिता के महिला 18+ आयुवर्ग के फाइनल में गुनगुन साहू का सामना यूपी की सृष्टि जायसवाल से हुआ।
चार सेट तक चले मुकाबले में गुनगुन ने पहला सेट गंवाने के बाद 9-11, 11-9, 11-8, 11-9 से जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। इसी अयुवर्ग के महिला युगल फाइनल में यूपी की गुनगुन साहू और सृष्टि जायसवाल की जाेड़ी ने यूपी की रानी सिंह और रोमी की जोड़ी को 11-2, 9-11, 11-2, 11-5 से मात देते हुए खिताब जीता।
18+ आयुवर्ग के मिश्रित युगल फाइनल में गुनगुन साहू और अरविंद चौधरी की जोड़ी न सुब्रत राज वर्मा और सृष्टि जायसवाल की जोड़ी को 11-5, 11-5, 11-3 से मात देते हुए खिताब जीता। प्रतियोगिता में यूपी के खाते में चौथा खिताब 18+ आयुवर्ग के पुरुष युगल में आया। यहां यूपी के अरविंद चौधरी और सुब्रत राज वर्मा की जोड़ी ने हरियाणा को अश्विनी और मनोज कुमार की जोड़ी को 11-9, 11-5, 11-4 से हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की।