{"_id":"688383a7fb37d9959904b9de","slug":"ups-beneficial-for-railwaymen-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1308776-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीआरएम ने रेलकर्मियों को गिनाए यूपीएस के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीआरएम ने रेलकर्मियों को गिनाए यूपीएस के फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में एकीकृत पेंशन योजना(यूपीएस) व राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली(एनपीएस) के बारे में रेलकर्मियों को जागरुक किया गया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि पेंशन से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं को एकीकृत कर पारदर्शिता, त्वरित सेवा तथा लाभार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना रहा। डीआरएम ने रेलकर्मियों को बताया कि पेंशनधारकों के लिए एक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है, जहां पेंशन से संबंधित सभी विवरण देखे जा सकते हैं। इसमें पीपीओ नंबर, पेंशन स्टेटस, मासिक भुगतान विवरण, जीवन प्रमाणपत्र की स्थिति आदि एक ही पोर्टल पर देखी जा सकती है। एकीकृत पेंशन योजना को केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों के पेंशन डाटा का केंद्रीकृत डिजिटल संग्रहण हो रहा है। पेंशन प्रक्रिया की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। जीवन प्रमाणपत्र की डिजिटल होने से भौतिक उपस्थिति से राहत मिलेगी तथा भुगतान में विलंब की आशंका कम हो जाएगी।