फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar over electricity theft, team surrounded for two hours

Lucknow News: बिजली चोरी पर बवाल, टीम का दो घंटे घेराव

Sat, 25 Jan 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Uproar over electricity theft, team surrounded for two hours
इसी केबल से हो रही थी बिजली चोरी।
लखनऊ। चौक खंड के इंजीनियरों व पुलिस प्रवर्तन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह हुसैनाबाद के रईस व सुरैया मंजिल के आसपास छापा मारा। इस पर वह लोग बवाल करने लगे, जो करीब 50-50 साल से बिजली चोरी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों से दो घंटे तक टीम घिरी रही। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा। जांच के बाद 14 बिजली चोरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि एसडीओ उपदेश कुमार एवं जेई प्रखर सिंह की अगुवाई में महताब बाग उपकेंद्र के तहत रईस व सुरैया मंजिल के समीप टीम सुबह करीब 7ः30 बजे जांच करने पहुंची। इससे करीब 250 परिवारों में हड़कंप मच गया। लोग कटिया को हटाने में जुट गए।
विज्ञापन


चौक के अधिशासी अभियंता रमन वासु मित्रा ने बताया कि सुरैया मंजिल में 200 से ज्यादा घरों में वैध कनेक्शन के बाद भी बिजली चोरी के लिए कटियाबाजी की जा रही है। जोनल मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिए कि सुरैया व रईस मंजिल में लगातार छापेमारी की जाए, जब तक बिजली चोर पकड़ में न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सबसे बड़ी बिजली चोरी का खुलासा, चालू मिले हीटर-हैलोजन

अधिशासी अभियंता रमन ने बताया कि रईस मंजिल में सबसे बड़ी बिजली चोरी 14 किलोवाॅट लोड की पकड़ी गई। सुरैया के घर में बिजली चोरी पकड़ी थी, उसकी बाकी बिल पर पहले बिजली काटी जा चुकी थी। यहां जांच के दौरान हैलोजन, हीटर आदि चालू पाए गए हैं। सुरैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed