फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar over allotment of government shops in Itaunja

Lucknow News: इटौंजा में सरकारी दुकानों के आवंटन के लिए हंगामा

Sat, 25 Oct 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Uproar over allotment of government shops in Itaunja
बख्शी का तालाब। इटौंजा नगर पंचायत में सरकारी दुकानों के आवंटन के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में ही सभासदों और दुकानदारों के बीच भिड़ंत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। वार्ड दो, तीन, पांच और 10 के सभासदों का आरोप है कि दुकानदारों ने दुकानों का ताला तोड़कर सामान रखा और बोर्ड कमेटी के सामने गालीगलौच की। अधिशासी अधिकारी सुदीप यादव ने भी नगर पंचायत के चार सभासदों से अभद्रता मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर, 18 दुकानदारों ने भी एक शिकायत इटौंजा पुलिस को दी, जिसमें आरोप लगाया कि दुर्गा मंदिर के पास उनकी लकड़ी की दुकानों को हटवाकर यह आश्वासन दिया गया था कि पक्की दुकान दी जाएगी, मगर अब दुकानों का आवंटन नहीं किया जा रहा। इंटौजा के प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed