{"_id":"6a39a429a4dba688870c4c9c","slug":"uproar-by-account-holders-at-bank-of-baroda-lucknow-news-c-13-lko1070-1795605-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैंक ऑफ बड़ौदा में खाताधारकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैंक ऑफ बड़ौदा में खाताधारकों का हंगामा
Tue, 23 Jun 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रदर्शन करते खाताधारक।
दुबग्गा। पारा के मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में सोमवार को खाताधारकों का गुस्सा फूट पड़ा। बैंक कर्मचारियों पर करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 30 से अधिक पीड़ितों ने बैंक का मुख्य गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया और कामकाज ठप कर दिया। सूचना पर पहुंची पारा पुलिस ने शाम करीब साढ़े छह बजे समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, लेकिन पीड़ित मंगलवार को भी प्रदर्शन की चेतावनी पर अड़े रहे।
इरशाद अली, जानकी और रामदेवी समेत अन्य प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने फर्जी एफडी बनाकर, अंगूठे के निशान, जमा परचियों का दुरुपयोग कर और फर्जी चेक के माध्यम से उनकी जीवनभर की जमापूंजी हड़प ली। पीड़ितों के अनुसार, बैंक प्रबंधन ने 14 फरवरी को क्षेत्रीय कार्यालय में 45 दिनों के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी शिवा राव, दीपक, विकास समेत उसकी मां और पत्नी को जेल भेजा जा चुका है। जांच के बाद बैंक मैनेजर हिमांशु कुकरैती के खिलाफ भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
72 खाताधारकों को ढाई करोड़ रुपये वापस
इंस्पेक्टर के अनुसार, कुल 130 पीड़ितों में से 72 खाताधारकों को लगभग ढाई करोड़ रुपये वापस कराए जा चुके हैं। शेष बचे खाताधारक लिखित में रकम वापसी की मांग पर अड़े हैं। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।