फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPPSC PCS Prelims: Exams are being conducted in Lucknow and Awadh districts

UPPSC PCS Prelims: राजधानी समेत अवध के जिलों में परीक्षा आयोजित, तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को मिल रहा प्रवेश

Sun, 12 Oct 2025 10:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 10:23 AM IST
सार

UPPSC PCS Prelims: लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या समेत अवध के जिलों में पीसीएस प्री परीक्षा कराई जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 

विज्ञापन
UPPSC PCS Prelims: Exams are being conducted in Lucknow and Awadh districts
UPPSC PCS 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को कराई जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए केंद्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले प्रवेश रोक दिया जाएगा। केंद्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में 59 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को 8.15 बजे से ही प्रवेश देना शुरू हो गया था। तलाशी के बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। लखनऊ में करीब 27 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन

UPPSC PCS Prelims: Exams are being conducted in Lucknow and Awadh districts
केंद्र के बाहर सिटिंग अरेंजमेंट चेक करते परीक्षार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चार केंद्रों पर परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू 

बलरामपुर में चार केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थियों  का प्रवेश शुरू हो गया था। शहर के एमपीपी इंटर कॉलेज व एमएलके पीजी कॉलेज के तीन संकायों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे से शुरू होगी। अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा नियमों की जानकारी केंद्र पर दे दी गई है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

UPPSC PCS Prelims: Exams are being conducted in Lucknow and Awadh districts
मेटल डिटेक्टर से जांच और तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

28 केंद्रों में परीक्षा का आयोजन 

रायबरेली में 28 केंद्रों में यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। मेटल डिटेक्टर से जांच और तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

UPPSC PCS Prelims: Exams are being conducted in Lucknow and Awadh districts
गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पांच केंद्रों पर पहली पाली के लिए मिला प्रवेश

श्रावस्ती में यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न करवाने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पांच परीक्षा केंद्रों पर 2232 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

UPPSC PCS Prelims: Exams are being conducted in Lucknow and Awadh districts
परीक्षार्थियों ने बताया कैसी है तैयारी? - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमेठी में बायोमीट्रिक और आई स्कैनिंग के बाद ही मिला प्रवेश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को अमेठी में 15 केंद्रों पर प्रारंभ हुई। इनमें 6202 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। सुबह 7 बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे। निर्धारित समय से पहले ही सभी केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे। प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक और आई स्कैनिंग की गई। इसके बाद बारकोड प्रवेश पत्र पर चस्पा करके उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

केंद्रों के आसपास सन्नाटा छाया रहा। सुरक्षा कारणों से आसपास की अधिकांश दुकानें बंद रखी गईं। इससे परीक्षार्थियों और उनके साथ आए परिजनों को पानी और नाश्ता आदि के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी, महिला पुलिस कर्मी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। अफसर लगातार भ्रमणशील रहे और केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल सक्रिय रहा। 

डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी और आयोग के समन्वयक पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम संजय चौहान ने बताया कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। सभी केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में हैं। नियंत्रण कक्ष से इसकी निगरानी की जा रही है।

UPPSC PCS Prelims: Exams are being conducted in Lucknow and Awadh districts
परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाराबंकी में 13 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा शुरू, सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

बाराबंकी में रविवार को सुबह 9.30 बजे 13 केंद्रों पर पहली पाली की उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी सुबह से केंद्रों के आसपास पहुंच गए। 13 केंद्रों पर कुल 5280 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 

जिले में राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज जाटा बरौली, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज सत्यप्रेमी नगर, फतेहचंद जगदीशराय इंटर कॉलेज सफदरगंज, जमीलुर्रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज कंपनीबाग, राजकीय पॉलिटेक्निक जहांगीराबाद, जीआईसी निंदूरा, नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर, यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर, नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर, रामनगर पीजी कॉलेज और जवाहर लाल नेहरू परास्नातक महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी खराई जा रही है। किसी भी गड़बड़ी की आशंका से निपटने के लिए केंद्रों के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और साइबर कैफे अस्थाई रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। ताकि, कोई भी अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग न कर सके। साथ ही मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कैलकुलेटर आदि प्रतिबंधित हैं। बस्ती से आए रामेंद्र ने बताया कि संबे समय से परीक्षा की तैयारी में जुटे थे। अब अपनी मेहनत परखने का वक्त आ गया है।

UPPSC PCS Prelims: Exams are being conducted in Lucknow and Awadh districts
केंद्र पर आई स्कैनिंग करते कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

11 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

सीतापुर में यूपी पीसीएस प्री परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार की सुबह 9.30 बजे तय समय पर पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें 4608 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। डीएम व एसपी बराबर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed